/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/mp-bhopal-school-summer-vacation-2023-mp-breaking-1.jpg)
भोपाल। MP School Holiday: मध्यप्रदेश में स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण स्कूली बच्चों के लिए राहत दी गई है। पहले 20 जून 2023 से स्कूलों के खुलने की तारीख घोषित की गई थी। अब इसे बढ़ते हुए 1 जुलाई कर दिया गया है। मंत्री इंदर सिंह परमार ने भी इस संबंध में जानकारी दी है।
भीषण गर्मी के चलते समय बढ़ाया
स्कूलों की छुट्टियों का समय बढ़ाते हुए कहा गया है कि भीषण गर्मी के चलते स्कूलों की छुट्टियों के समय को बढ़ाया गया है। कक्षा पहली से 5वीं तक के स्कूल अब 1 जुलाई से खुलेंगे। वहीं 20 जून से 30 जून तक कक्षा 6वीं से 12वीं तक के स्कूल मॉर्निंग शिफ्ट लगेंगे।
भीषण गर्मी और तापमान में वृद्धि से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य में प्रतिकूल प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए ग्रीष्मावकाश को बढ़ाने का निर्णय लिया है। कक्षा 1 से 5 तक के प्राथमिक विद्यालय 1 जुलाई 2023 को खुलेंगे और कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यालयों में कक्षाएं 20 जून से 30 जून तक सुबह…
— इन्दरसिंह परमार (@Indersinghsjp) June 18, 2023
5वीं की परीक्षाएं निर्धारित समय सारणी के अनुसार ही होंगी
कलेक्टर ने भी इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। जिसमें कहा गया है कि कक्षा 5वीं की परीक्षाएं निर्धारित समय सारणी के अनुसार की होंगी। वहीं स्कूलों की छुट्टी के दिनों में बढ़ोत्तरी किए जाने का यह निर्णय मानसून में देरी और भीषण गर्मी को देखते हुए लिया गया है।
मानसून की देरी के चलते बढ़ी छुट्टियां
दरअसल, इस साल मानसून की दस्तक में देरी हो रही है। पूरा देश भीषण गर्मी के चलते झुलस रहा है। इसी के चलते भोपाल में भी गर्मियों की छुट्टियां बढ़ाने का आदेश जारी किया गया है। इससे पहले बीते दिनों भी भोपाल कलेक्टर द्वारा एक आदेश जारी किया गया था, जिसमें 19 जून के बाद ही स्कूल खोले जाने के आदेश जारी किए गए थे। अब एक बार फिर स्कूल खुलने के समय में परिवर्तन करते हुए इसे 1 जुलाई कर दिया गया है।
पहले ही जताई गई थी संभावना
बता दें कि इससे पहले 15 जून 2023 तक के लिए स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई थी, जिसे भीषण गर्मी को देखते हुए बढ़ा दिया गया था। तब भी इस तरह की संभावना जताई गई थी कि अगर इसके बाद भी मौसम में सुधार नहीं होता है तो इन छुट्टियों को और आगे तक बढ़ाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें-
Adipurush Collection: फिल्म आदिपुरुष ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड, जानिए आंकड़े
Adipurush Controversy: ‘आदिपुरुष’ इस राज्य में भी हो सकती है बैन, सीएम ने दिए संकेत
Cyclone Biparjoy: LIC ने चक्रवात से प्रभावित लोगों के लिए रियायतों की घोषणा की
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें