Advertisment

MP News Today: आमिर के विज्ञापन पर आपत्ति, 'महाकाल लोक', गुटखा पर कार्रवाई और कोरोना पर गृह मंत्री ने दिया बयान, कांग्रेस पर कसा तंज

author-image
Bansal News
MP News Today: आमिर के विज्ञापन पर आपत्ति, 'महाकाल लोक', गुटखा पर कार्रवाई और कोरोना पर गृह मंत्री ने दिया बयान, कांग्रेस पर कसा तंज

भोपाल। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को अभिनेता आमिर के एक विज्ञापन सहित पांच मुद्दों पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि विज्ञापनों और फिल्मों में भारतीय परंपराओं और रीति-रिवाजों को तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत करने से धार्मिक आस्थाएं आहत होती हैं। फिल्म अभिनेता आमिर खान को इसका ध्यान रखकर विज्ञापन करना चाहिए।गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने फिल्म अभिनेता आमिर खान द्वारा एक निजी बैंक के लिए किए गए विज्ञापन पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि निजि बैंक के लिए किए विज्ञापन को मैंने भी देखा है, वह ठीक नहीं है। मेरे पास भी शिकायत आई है। आमिर खान को किसी भी धर्म की भावना को आहत करने की इजाजत नहीं है।

Advertisment

जरूर पढ़ें-Chhattisgarh Olympics: छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में कबड्डी खेल के दौरान खिलाड़ी की मौत, लाइव वीडियो वायरल, कांग्रेस-बीजेपी में बयानबाजी तेज

गुटखा के खिलाफ भी अभियान चलेगा

नशा मुक्ति अभियान पर गृहमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त है। प्रदेश में सभी हुक्का लाउंज बंद कर दिए गए हैं। अब प्रदेश में जल्द ही तंबाकू-गुटखा के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा। गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम ने नशा मुक्ति अभियान पर सरकार के एक्शन पर कहा कि सरकार नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त है। पुलिस नशे के कारोबारियों को नहीं छोड़ेगी। जल्द ही गुटखा के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा। गृहमंत्री ने जानकारी दी कि अब तक अबतक 42 हजार 660 लीटर अवैध शराब जब्त की जा चुकी है। वहीं नशे के अवैध कारोबार में लिप्त 5 हजार 764 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। वहीं 5 हजार 790 को आरोपी बनाया गया है। चार दिन में NDPS एक्ट के तहत 360 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

जरूर पढ़ें- Ujjain Mahakal Lok: “श्री महाकाल लोक” के इस शिवलिंग का रहस्य

Advertisment

'महाकाल लोक' पीएम की परिकल्पना

गृहमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति और धर्म को वैश्विक पटल पर पुनः महिमामंडित करने वाले दिव्य श्री महाकाल लोक का लोकार्पण करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का हार्दिक अभिनंदन एवं आभार। उन्होंने कहा कि पीएम की मंशा के अनुसार महाकाल लोक का लोकार्पण किया गया है। कल उज्जैन में अलौकिक दृश्य मन मोह रहे थे।

जरूर पढ़ें-Mahakal Lok: क्या होता है “लोक” का मतलब !

कोरोना के 18 नए केस

गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 18 नए केस आए हैं। वहीं 11 मरीज ठीक हुए हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में कुल 96 एक्टिव केस हैं, वहीं संक्रमण दर 0.45% और रिकवरी रेट 98.70% है।

जरूर पढ़ें- CRPF Open Rally 2022: जरूरी खबर ! CRPF की 400 पदों पर भर्ती, यहां जानें आगे की प्रोसेस

Advertisment

कांग्रेस पर कसा तंज

गृहमंत्री ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव का परिणाम पूरे देश को पता है, फिर भी 80 वर्षीय मल्लिकार्जुन खड़गे जी को क्यों परेशान किया जा रहा है, यह समझ से परे‌ है। कांग्रेस की बैठक पर उन्होंने कहा कि कमलनाथ सिर्फ बैठक ही कर सकते हैं। उम्र का तकाजा है, उनको बैठकें करने दो। भाजपा सरकार पर उंगली उठाने से पहले कांग्रेस पार्टी अंतर्मुखी होकर पहले अपने अंदर के सच को देख लें, तो उनके लिए अच्छा होगा।

जरूर पढ़ें-MP teacher recruitment : बढ़ गई डॉक्यूमेंट अपलोड करने की तारीख, यहां देखें जानकारी

Advertisment

जरूर पढ़ें-mp teacher transfer 2022: इस बार OTTMS से होंगे टीचरों के ट्रांसफर और पोस्टिंग

हुक्का लाउंज सरकार विज्ञापन महाकाल लोक का लोकार्पण महाकाल लोक मल्लिकार्जुन खड़गे मरीज मध्यप्रदेश प्रदेश में मध्यप्रदेश भोपाल भावना भाजपा बैठक बैंक बयान प्रधानमंत्री नशा मुक्ति नशा नरेंद्र मोदी धर्म तंबाकू-गुटखा तंज डॉ. नरोत्तम मिश्रा गृह मंत्री गुटखा के खिलाफ अभियान गुटखा खिलाफ अभियान कोरोना संक्रमण कोरोना के 18 नए केस कोरोना केस कार्रवाई कारोबार कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव कांग्रेस कमलनाथ उज्जैन आहत आमिर खान आपत्ति अवैध अलौकिक अभियान अभिनेता ujjain top news today news tobacco-gutkha Tanj supernatural statement Religion prime minister patient Objection news in hindi News narendra modi MP today news mp news today MP news live mp news in hindi MP news MP Live news mp latest news mp hindi news MP Breaking News meeting Mallikarjun Kharge Mahakal Lok launched Mahakal lok Madhya Pradesh today news madhya pradesh samachar madhya pradesh news live madhya pradesh news aaj ki madhya pradesh news 2022 madhya pradesh news madhya pradesh latest news today Madhya Pradesh india madhya pradesh live news in hindi Live News Hindi Live News Live Hindi News live breaking news latest news latest hindi news kamal nath in Madhya Pradesh in 24 hours illegal Hurt hookah lounge Home Minister hindi news live Hindi News Breaking hindi news Gutkha government Emotion drug de-addiction drug addiction dr narottam mishra corona infection corona Congress President Election Congress case Campaign against gutkha campaign against campaign business breaking news in hindi Breaking News BREAKING HINDI NEWS bjp bhopal samachar bhopal news mp Bhopal news live bhopal news in hindi bhopal news bhopal latest news bhopal bank advertisement actor action aamir khan 24 घंटों में 18 new cases of corona
Advertisment
चैनल से जुड़ें