Advertisment

MP News: पांच दिन में दो लड़कियों से की शादी, राज़ खुलने पर गायब हुआ दूल्‍हा, पुलिस सुलझा रही गुत्‍थी

author-image
Sonu Singh
MP News: पांच दिन में दो लड़कियों से की शादी, राज़ खुलने पर गायब हुआ दूल्‍हा, पुलिस सुलझा रही गुत्‍थी

Madhya Pradesh News: लुटेरी दुल्हन के बाद अब लुटेरा दूल्हा चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल मामला मध्य प्रदेश के खंडवा का है। यहां एक लड़के ने पांच दिन के भीतर अलग-अलग जगह दो लड़कियों से शादी की। हालांकि जब उसके इस कारनामे से पर्दा उठा तो नई नवेली दुल्हन को छोड़कर रफूचक्कर हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है और गायब दूल्हें की तलाश भी की जा रही है।

Advertisment

खबरों के अनुसार, एक लड़की के परिजन ने इस मामले को लेकर शनिवार को पुलिस से शिकायत की। पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक, 26 वर्षीय युवक इंदौर के मूसाखेडी का रहने वाला है। इसने खंडवा में एक लड़की से 2 दिसंबर को शादी की और फिर 7 दिसंबर को इंदौर में महू के एक गांव में दूसरी लड़की से शादी की। पांच दिनों में दो शादी करने वाला यह शख्स फिलहाल गायब बताया जा रहा है।

ऐसे हुआ दूल्हे का पर्दाफाश
जानकारी के मुताबिक, खंडवा से पहली दुल्हन का एक रिश्तेदार इस शख्स की दूसरी शादी में शामिल हुआ था। जब उसने दूल्हे को देखा तो पहचान लिया। दूल्हे की फोटो भी पहली लड़की के परिजनों को भेज दी। इस तरह पूरे मामले की पोल खुल गई। इसके बाद खंडवा की लड़की के परिवार वालों ने पुलिस में शिकायत की।

Bhopal News: खराब सड़क से परेशान लोगों का अनोखा प्रदर्शन, सड़क की जान बचाने के लिए पिलाया ग्लूकोज

Advertisment

शिकायत में ये भी बताया गया कि, शादी में करीब 10 लाख रुपये खर्च हुए। इतना ही नहीं शादी के बाद शख्स लड़की को अपने घर इंदौर भी ले गया था। कुछ दिन बाद उसने जरूरी काम से भोपाल जाने का बहाना बनाया और महू चला गया जहां उसने दूसरी शादी की। दूसरी शादी के बाद अभी तक वह घर नहीं लौटा। उसका मोबाइल फोन भी बंद है। फिलहाल पुलिस तलाश में लगी हुई है।

Advertisment
चैनल से जुड़ें