Advertisment

MP NEWS: सीएम मोहन यादव के लिए खरीदा जाएगा लग्जरी जेट प्लेन, नए सिरे से शुरू होगी प्लेन खरीदने की प्रोसेस

MP NEWS मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव के लिए अमेरिकी कंपनी से 208 करोड़ का लग्जरी जेट प्लेन खरीदा जाएगा, नए सिरे से होगी प्रक्रिया

author-image
Abdul Rakib
MP NEWS: सीएम मोहन यादव के लिए खरीदा जाएगा लग्जरी जेट प्लेन, नए सिरे से शुरू होगी प्लेन खरीदने की प्रोसेस

भोपाल। MP NEWS. मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव के लिए अमेरिकी कंपनी से 208 करोड़ का लग्जरी जेट प्लेन खरीदा जाएगा। इसके लिए अमेरिका की Textron Aviation कंपनी से 208 करोड़ की डील फाइनल हो गई है। हालांकि गारंटी और बीमा की शर्तों को फिलहाल डिस्क्लोज नहीं किया गया है।

Advertisment

मोहन सरकार में नए सिरे से जेट प्लेन खरीदने की प्रोसेस शुरू होगी।

संबंधित खबर:MP NEWS: मोहन कैबिनेट के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, बोले- सबको नहीं मिलता मंत्री पद

2 सालों से चल रही थी प्रोसेस
आपको बता दें कि पिछले 2 सालों से प्लेन खरीदी की प्रक्रिया चल रही थी। अब विमानन विभाग ने वित्त विभाग से बजट मांगा है। इससे पहले की शिवराज सरकार में इस खरीदी के लिए 150 करोड़ रुपये बजट का प्रावधान था।

निजी विमान से सफर कर रहे हैं सीएम
फिलहाल मुख्यमंत्री मोहन यादव निजी विमान से यात्रा कर रहे हैं। आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में प्राइवेट कंपनियों से किराए के हवाई जहाज लिए जाते थे। इसके लिए टोटल 12 कंपनियों के साथ एग्रीमेंट किया गया था। अगर किसी एक कंपनी का हवाई आज खराब निकल जाता है तो दूसरी कंपनी से मंगवा लिया जाता था।

Advertisment

संबंधित खबर:Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ गठन के बाद पहली बार बदलेगा मुख्यमंत्री का पता, जानिए अब कहां रहेंगे सीएम साय?

सोमवार को हुआ कैबिनेट विस्तार
आपको बता दें कि सोमवार को राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 28 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई थी। इसमें 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार और 4 राज्य मंत्रियों (MP NEWS) ने शपथ ली। मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह (MP Cabinet Expansion) के 12 दिन बाद सोमवार को मंत्रिमंडल (MP NEWS) का विस्तार किया गया था। मोहन कैबिनेट में क्षेत्रीय और जातिगत समीकरणों को साधा गया है। शपथ ग्रहण समारोह में सीएम मोहन यादव के साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद थे।
ये भी पढ़ें: 

MP NEWS: विधानसभा चुनाव में शिकस्त के बाद लोकसभा की तैयारी में जुटी MP कांग्रेस, नए प्रभारी जितेंद्र सिंह पहुंचे भोपाल

Advertisment

Ayodhya: मुंबई की शबनम शेख रामलला के दर्शनों के लिए पैदल जाएंगी अयोध्या, सीएम योगी से है प्रभावित

Pakistan Election 2024: पाकिस्तान के आम चुनाव के लिए पहली बार हिंदू महिला ने ठोंकी दावेदारी, बुनेर सीट से किया नामांकन

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ गठन के बाद पहली बार बदलेगा मुख्यमंत्री का पता, जानिए अब कहां रहेंगे सीएम साय?

Advertisment

MP NEWS: मोहन कैबिनेट के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, बोले- सबको नहीं मिलता मंत्री पद

new CM Mohan Yadav MP news Mohan Yadav jet plane jet plane process CM Mohan Yadav Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें