Advertisment

MP Election 2023: विधानसभा चुनाव के पहले नेताओं की बयानबाजी तेज, ​इस नेता ने कैलाश विजयर्गीय को कहा बूढ़ा

author-image
Preeti Dwivedi
MP Election 2023: विधानसभा चुनाव के पहले नेताओं की बयानबाजी तेज, ​इस नेता ने कैलाश विजयर्गीय को कहा बूढ़ा

इंदौर। MP Election 2023: एमपी में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले नेताओं की बयानबाजी तेज हो गई है। चुनावी रण की दो दिग्गज पार्टियां बीजेपी  (BJP) और कांग्रेस (Congress) एक-दूसरे पर बयानी तीर छोड़ने में लगी हैं। इसी बीच केलाश विजय वर्गीय के बेटे और विधायक आकाश विजयवर्गीय ने दिग्विजय सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए क्या कहा है जानें।

Advertisment

Damoh Hijab Poster: दमोह हिजाब मामले में बाल संरक्षण आयोग का बड़ा खुलासा, स्कूल से मस्जिद के लिए बनाया था गुप्त रास्ता

आकाश विजयवर्गीय ने क्या कहा - MP Election 2023: 

इंदौर में बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय के बेटा आकाश विजयवर्गीय का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने दिग्विजय सिंह के बयान पर पलटवार किया है। जिसमें उन्होंने पिता कैलाश विजयवर्गीय (kailash vijay vargiye) को फिट बताया है। उन्होंने कहा है कि कैलाश विजयवर्गीय रोज व्यायाम करते हैं। दिग्विजय सिंह और कैलाश विजयवर्गीय के बीच रेस हुई, तो निश्चित तौर पर विजयवर्गीय की जीत होगी। आपको बता दें कि दिग्विजय ने कैलाश विजयवर्गीय को चुनौती देते हुए कहा था कि साथ चलकर दिखाएं पता चल जाएगा बूढ़ा कौन।

Ladli Bahna Yojna Utsav: 10 जून का दिन होगा ऐतिहासिक, मनेगा उत्सव, घर-घर जलेंगे दीप

Advertisment

तुलसी सिलावट का दिग्विजय पर तंज 

इंदौर में कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने दिग्विजय सिंह के बयान पर तंज कसते हुए कहा है कि कांग्रेस नेताओं को सोते-जागते सिर्फ सिंधिया जी याद आते हैं। उन्होंने कहा कि दिग्विजय को सिंधिया जी की याद आना भी चाहिए। क्योंकि दिग्विजय सिंह हमसे बहुत प्रेम करते हैं।

क्या था दिग्विजय सिंह का बयान

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Assembly Election 2023) से पहले पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने इंदौर में कहा था कि कांग्रेस को ज्योतिरादित्य सिंधिया की याद सता रही है। इतना ही नहीं उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (kailash vijay vargiye) व कमलनाथ (kamalnath) को बुढ़उ कहने पर चुनौती देते हुए कहा कि कैलाश विजयवर्गीय मेरे साथ चलकर देख लें, तो पता चल जाएगा कि कौन जवान है और कौन बूढ़ा है। वहीं उन्होंने कांग्रेस के बागी ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी याद किया।

इंदौर प्रवास पर आए पूर्व मंत्री ने मीडिया से बात का सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने पर दुख व्यक्त किया था और कहा था कि सिंधिया को कांग्रेस ने बहुत कुछ दिया है। उनसे मेरा पारिवारिक संबंध था। उनका कांग्रेस से जाने पर मुझे धक्का लगा था। वहीं उन्होंने चुनाव में टिकिट वितरण पर भी कहा कि सर्वे चल रहा है। कांग्रेस एकजुट है। दो से ढाई महीने पहले कांग्रेस टिकट घोषित कर देगी।

Advertisment

कमलनाथ पर गृहमंत्री का तंज

कांग्रेस द्वारा 15 मई से निकाली जा रही यात्रा पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कांग्रेस को यात्रा निकालना चाहिए, लेकिन अब तक जितनी यात्राएं कांग्रेस ने निकाली हैं। उनमें से एक में भी कमलनाथ शामिल नहीं हुए। मुझे उम्मीद है कि वह इस यात्रा में भी शामिल नहीं होंगे। उम्र के कारण से शामिल नहीं होंगे।

Hair Care Tips: कैसे और कब धोना चाहिए बाल, क्या होती है इंवर्जन मैथड, जिससे कम होता है Hair Fall

प्रियंका गांधी मप्र के लोगों से मांगे माफी

प्रियंका के जबलपुर दौरे को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने कहा- प्रियंका गांधी बेंगलुरु से मध्यप्रदेश तक माफी मांगें। उनके भाई राष्ट्रीय अध्यक्ष थे बेंगलुरु में बिजली के बिल कम करने का वादा करके रेट बढ़ा दिए। यह जनता के साथ धोखा है। मध्यप्रदेश में दो लाख तक का किसानों का कर्ज 10 दिन में माफ करने का वादा किया था। और कहा था कि दस दिन में कर्ज माफ न होने पर मुख्यमंत्री बदल देंगे। यह किसान के साथ धोखा है नौजवान को बेरोजगारी भत्ता देंगे एक को भी नहीं दिया यह नौजवानों के साथ धोखा है। उसकी माफी मांगे उसके बाद वाड्रा जी आएं, उनका स्वागत है।

Advertisment

Vastu Tips: सूर्यास्त के बाद भूलकर भी घर पर न लाएं ये चीजें, रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी

MP Breaking News MP news mp bjp mp congress MP election 2023 mp vidhansabha akash vijay vargiye digvijay news kailash vijayvargiye
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें