Advertisment

MP Election 2023: मतदान पर 'छठ पूजा' का साया, प्रत्याशियों को चुनाव प्रभावित होने की आशंका, जानें पूरी खबर

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 की तारीख को लेकर नेता और प्रत्याशियों के साथ ही लाखों वोटर्स का धर्मसंकट बढ़ गया है।

author-image
Bansal News
MP Election 2023: प्रदेश में टिकट के विरोध को लेकर आलाकमान ने एमपी कांग्रेस से मांगी विरोध की रिपोर्ट

भोपाल। MP Election 2023: मध्यप्रदेश, छत्‍तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में इस साल विधानसभा चुनाव हो होने हैं, जिसकी तारीखों का ऐलान भी चुनाव आयोग ने कर दिया है।

Advertisment

इधर मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 की तारीख को लेकर नेता और प्रत्याशियों के साथ ही लाखों वोटर्स का धर्मसंकट बढ़ गया है।

हिंदुओं के सबसे बड़े त्योहार दीपावली और छठ पूजा के बीच मतदान की तारीख 17 नवंबर तय हो जाने से वोटिंग गड़बड़ाने की आशंका बढ़ गई है, क्‍योंकि इसी दिन छठ पूजा भी है।

MP में कितने है भोजपुरी वोटर?

प्रदेश में करीब 25-26 लाख भोजपुरी समाज के वोटर्स हैं, जो छठ पूजा के दिन ही मतदान के चलते पसोपेश में हैं। भोपाल की नरेला और गोविंदपुरा सीट पर भी भोजपुरी समाज प्रभावी संख्या में है।

Advertisment

चुनाव प्रभावित होने की आशंका

प्रत्याशी और सियासी दल खुलकर कुछ नहीं बोल पा रहे, लेकिन उन्हें चुनाव प्रभावित होने की आशंका सताने लगी है। भोजपुरी एकता समाज ने मांग उठाई है कि मतदान की तारीख छठ पूजा के बाद रखी जाए।

प्रदेश में जिन विधानसभा क्षेत्रों में भोजपुरी समाज के मतदाता बहुतायत में निवासरत हैं, उन सीटों के प्रत्याशी हैरान-परेशान दिख रहे हैं। उन्हें अपना चुनावी समीकरण गड़बड़ाते नजर आ रहा है।

ये भी पढ़ें: 

Navaratri 2023: देवी दुर्गा की प्रतिमा को अंतिम स्वरुप देने में जुटे कलाकार, छत्तीसगढ़ में नवरात्रि की तैयारियां जोरों पर

Advertisment

Shardiya Navratri 2023: नवरात्रि में नींबू काटने वाले पढ़ लें ये खबर, ये हो सकते हैं परिणाम

Chhattisgarh Election 2023: 16 अक्टूबर को बीजेपी का मेगा शो, अमित शाह की मौजूदगी में रमन सिंह भरेंगे नामांकन

CG Election 2023: दुर्ग शहर विधानसभा में होगा दिलचस्प मुकाबला, BJP ने गजेंद्र यादव पर जताया भरोसा, जानिए यहां का चुनावी गणित

Advertisment

MP Election 2023: मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने दिया इस्‍तीफा, जल्द लेंगे कांग्रेस में जाने का फैसला

MP Election 2023, Chhath Puja 2023, Diwali 2023, MP Election 2023 Date, Bhojpuri Society, MP Election 2023 in Hindi, Bhopal News

bhopal news MP election 2023 diwali 2023 MP Election 2023 date MP Election 2023 in hindi Chhath Puja 2023 Bhojpuri Society
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें