Advertisment

Mount Everest Height: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्‍ट की ऊंचाई बढ़ी, नेपाल-चीन ने किया नई ऊंचाई का ऐलान

author-image
Sonu Singh
Mount Everest Height: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्‍ट की ऊंचाई बढ़ी, नेपाल-चीन ने किया नई ऊंचाई का ऐलान

Image Source: Twitter@ANI

World's Highest Peak Mount Everest New Height: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्‍ट की ऊंचाई बढ़ गई है। नेपाल और चीन ने संयुक्‍त रूप से ऐलान किया है कि माउंट एवरेस्‍ट की नई ऊंचाई 8848.86 मीटर हो गई है। इस तरह से माउंट एवरेस्‍ट की ऊंचाई 86 सेंटीमीटर बढ़ गई है।

Advertisment

एवरेस्‍ट की नई ऊंचाई का ऐलान नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ज्ञवली और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने संयुक्‍त रूप से किया।

https://twitter.com/ANI/status/1336225814921183234

दरअसल 2015 में नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप के बाद से अटकलें लगाई जा रही थीं कि माउंट एवरेस्‍ट की ऊंचाई में बदलाव हुआ है। अब इसके नए माप से ऊंचाई का विवाद खत्म हो गया है। एवरेस्‍ट की ऊंचाई मापने के लिए चीन ने पिछले दिनों 30 सदस्‍यों के एक सर्वेक्षण दल को रवाना किया था। यह चीनी दल माउंट चोमोलुंगमा बेस कैंप से एवरेस्‍ट पर चढ़ाई के लिए रवाना हुआ था।

Mundeshwari Devi Temple: यहां बिना रक्त बहाए दी जाती है ‘बलि’, परंपरा के जरिए देते हैं ये सीख

Advertisment

एवरेस्‍ट के शिखर पर पहुंचकर इस दल ने ग्‍लोबल सैटेलाइट सिस्‍टम की मदद से दुनिया की इस सबसे ऊंची चोटी की माप की थी। एवरेस्‍ट पर चढ़ाई करने वाले इस दल में पेशेवर पर्वतारोही और चीन के प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय सर्वेक्षक शामिल थे। इस सर्वे दल ने ग्‍लोबल नेविगेशन सैटेलाइट और ग्रैवीमीटर की मदद से एवरेस्‍ट की ऊंचाई मापी। यह सर्वे दल अप्रैल की शुरुआत में चोमोलुंगमा बेस कैंप पहुंच था।

Jwala Devi Temple: इस मंदिर में वर्षों से पृथ्वी के गर्भ से निकल रहीं हैं 9 ज्वालाएं, हैरान करने वाले हैं इसके रहस्य

गौरतलब है कि, 1949 में अपनी स्‍थापना के बाद चीन के सर्वेक्षण दल ने अब तक 6 बार एवरेस्‍ट पर चढ़ाई की है और ऊंचाई मापी है। चीन ने 1975 और 2005 में एवरेस्‍ट की ऊंचाई जारी की थी। 1975 में एवरेस्‍ट की ऊंचाई 8,848.13 मीटर और 2005 में 8,844.43 मीटर थी।

Advertisment

Advertisment
चैनल से जुड़ें