Advertisment

Mikha singh : राखी सावंत का जबरन चुंबन मामले पर बड़ा अपडेट, कोर्ट ने सुनाया ये फैसला

author-image
Bansal news
Mikha singh : राखी सावंत का जबरन चुंबन मामले पर बड़ा अपडेट, कोर्ट ने सुनाया ये फैसला

मुंब। मशहूर सिंगर मिका सिंह को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दरअसल, बांबे हाईकोर्ट ने अभिनेत्री राखी सावंत का कथित रूप से जबरन चुंबन करने को लेकर गायक मीका सिंह के खिलाफ वर्ष 2006 में दर्ज किया गया मामला खारिज कर दिया है।

Advertisment

न्यायालय ने सावंत के एक हलफनामे का संज्ञान लेते हुए इस मामले में प्राथमिकी और आरोपपत्र को खारिज कर दिया। सावंत ने इस हलफनामे में कहा था कि उन्होंने और सिंह ने सद्भावपूर्ण तरीके से इस मसले का हल कर लिया है।

2006 से दर्ज था मामला

यह प्राथमिकी 11 जून, 2006 को दर्ज की गयी थी, क्योंकि उससे पहले सिंह ने यहां एक रेस्तरां में अपनी जन्मदिन पार्टी में कथित रूप से सावंत का चुंबन किया था।  इस घटना के बाद मिका सिंह पर 354 छेड़छाड़ एवं हमला का मामला दर्ज़ किया था । सिंह ने इस साल अप्रैल में उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाकर उससे प्राथमिकी और आरोपपत्र खारिज करने का अनुरोध किया था।

सद्भावपूर्ण तरीके से सुलझा लिये सारे मतभेद

उच्च न्यायालय ने सावंत के हलफनामे पर गौर किया जिसमें कहा गया है कि उन्होंने और सिंह ने ‘‘सद्भावपूर्ण तरीके से अपने सारे मतभेद सुलझा लिये हैं और उन्हें अहसास हो गया है कि समूचा विवाद उनकी गलतफहमी के कारण पैदा हुआ।’’ तब उच्च न्यायालय ने प्राथमिकी एवं आरोपपत्र को खारिज कर दिया।

Advertisment

War 2 Movie Update: ऋतिक- जूनियर NTR के साथ दिखेगा कियारा का जलवा, जाने कैसी होगी सीक्वल फिल्म

गौरतलब है कि राखी अपने काम से ज्यादा बयानों और अजीबोगरीब हरकतों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने आदिल खान नाम के सख्स के साथ शादी करके सबको हैरान कर दिया था। हालांकि, बाद में उन्होंने अपने ही पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए उन पर केस दर्ज कराकर उन्हें जेल भिजवा दिया था।

School Closed Big Breaking: भीषण गर्मी ने बढ़ाया पारा, पटना में इस दिन तक स्कूल रहेगें बंद

Advertisment

Adipurush Box Office Collection Day 1: पहले दिन ही फिल्म ने बजाया डंका, कलेक्शन सुनकर आप रह जाएगें हैरान

Trains canceled from Biparjoy: राजस्थान में बिपरजॉय से ट्रेनें और फ्लाइटे रद्द, जाने कौन से ट्रेन हुए रद्द

CM Pushkar Dhami: अब 6 महीने के लिए राज्य सेवाओं में हड़ताल पर लगी रोक, जाने क्यों लिया फैसला

Advertisment

news update Bollywood news Rakhi Sawant राखी सावंत बॉलीवुड समाचार समाचार वर्तमान news current hero Mikha singh नायक मिखा सिंह समाचार अपडेट
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें