/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/shukra-ka-gochar.jpg)
नई दिल्ली। सांसारिक सुखों Margi Shukra 2022 के कारक माने जाने वाले ग्रह शुक्र बहुत जल्द ही सीधी चाल चलने वाले हैं। आपको बता दें वर्तमान में शुक्र ग्रह धनु राशि में वक्री चल रहे हैं। जो अब आज से 6 दिन बाद अपनी चाल चलकर सीधे होने वाले हैं। 28 जनवरी को शुक्र धनु राशि में ही मार्गी हो जाएंगे। जो 28 फरवरी तक इसी स्थिति में रहेंगे। ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविन्द शास्त्री के अनुसार जब भी कोई ग्रह अपनी चाल बदलकर मार्गी होता है तो वह सीधा हो जाता है। मार्गी होने पर सभी ग्रह अच्छा फल देने लगते हैं।
किसको कैसा रहेगा —
पंडित रामगोविन्द शास्त्री के अनुसार शुक्र की मार्गी चाल तुला और वृष राशि के लिए अच्छी रहेगी। तो वहीं मीन राशि वालों के लिए इससे बहुत शुभ ​फल मिल सकते हैं। लेकिन कन्या राशि वालों को इस दौरान विशेष सतर्क रहने की आवश्यकता है। बाकी राशियों के लिए ये सामान्य फल देगा।
कुंडली में ऐसे देखें शुक्र की स्थिति —
तुला और वृष शुक्र की स्वराशि हैं। तो वहीं मीन इसकी उच्च राशि है। इसके अलावा कन्या राशि इसकी नीच की राशि है। यानि अगर आपकी कुुंडली में भी शुक्र इन स्थानों में बैठे हैं तो ये अपने भाव के अनुसार शुभ—अशुभ फल देंगे।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें