Shani Ki Chal  (Shani Asta )2022 : बस दो दिन और, 33 दिन के लिए इन राशियों के जीवन में आने वाला है भूचाल, मचने वाली है उथल—पुथल

Shani Ki Chal  (Shani Asta )2022 : बस दो दिन और, 33 दिन के लिए इन राशियों के जीवन में आने वाला है भूचाल, मचने वाली है उथल—पुथल

shani ki chal

नई दिल्ली। नवग्रह में सबसे से शनि Shani Ki Chal  (Shani Asta )2022  एक ऐसे देव की जिनकी अगर किसी पर दृष्टि पड़ जाएं। तो उसके वारे—न्यारे हो जाते हैं। ये रंक को राजा और राजा को रंग बना देते हैं। तो अब आप भी तैयार हो जाएं। क्योंकि अगर आपको शनि की साढ़ेसाती चल रही है। तो अस्त होते शनि आपको कुछ न कुछ लाभ जरूर दिलाएंगे। जिनके अच्छा फल मिल रहा तो सामान्य हो जाएगा। जबकि जिन्हें अब तक कष्ट झेलने पड़ रहे थे। वे अब शुभ फल प्राप्त करने लगेंगे।

देवता शनि 24 जनवरी को अस्त होने जा रहे हैं। इसके बाद 27 फरवरी तक ये इसी स्थिति में रहेंगे। शनि जब अस्त होते हैं तो ये भी अपना प्रभाव डालने लगते हैं। पंडित अनिल कुमार पाण्डेय के अनुसार राहु, केतू और चंद्रमा को छोड़कर सभी ग्रह अस्त होते हैं। जब कोई भी ग्रह सूर्य के पास कुछ डिग्री पर पहुंचता है तो उसे अस्त माना जाता है। इसी तरह अभी शनि भी सूर्य से 10 डिग्री पर अस्त हो रहा है। शनि का यह अस्त समय कुछ राशियों के लिए अच्छा फल देने वाला है तो वहीं कुछ राशियों को इस दौरान सतर्क रहने की आवश्यकता है।

शनि के अस्तकाल में राशियों पर असर —

मेष राशि —
मेष राशि के जातकों का कार्यालय में प्रभाव समाप्त होने लगेगा। अगर आपके पिताजी का स्वास्थ्य अभी तक खराब चल रहा था तो उसमें सुधार आने लगेगा। जनप्रतिनिधियों का जनता में सम्मान कम होगा।

वृष राशि —
वृष राशि के जातकों के भाग्य में कमी आएगी। भाई—बहन से आपके रिश्ते सामान्य होंगे।

मिथुन राशि—
मिथुन राशि के जातकों को नसों की समस्या घेर सकती है। इस दौरान आपको धन की आवक भी कम होगी।

कर्क राशि —
कर्क राशि के जातकों के जीवनसाथी से संबंध अच्छे होंगे। इस दौरान आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।

सिंह राशि —
सिंह राशि के जातकों को इस दौरान सतर्क रहने की आवश्यकता है। क्योंकि इनके गुप्त शत्रु बनेगें। अगर आपका कोर्ट कचहरी में कोई मुकदमा अटका है तो उसमें हार का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि —
कन्या राशि के जातकों के संतान से संबंध सामान्य हो सकते हैं। आर्थिक रूप से ये समय अच्छा नहीं बीतेगा। इस दौरान धन की आवक नहीं रहेगी।

तुला राशि —
अगर आप राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपके मान—सम्मान में कमी आ सकती है। कार्यालय में भी इस राशि के जातकों की ख्याति में कमी हो सकती है।

वृश्चिक राशि —

वृश्चिक राशि के जातकों के बहनों के साथ संबंध अच्छे होंगे। भाग्य की दृष्टि से दिन अच्छा नहीं बीतेगा। इस दौरान आपको भाग्य का कम साथ मिलेगा।

धनु राशि —
धनु राशि के जातकों को धन में कमी आ सकती है। इस दौरान आपको छोटी मोटी दुर्घटना का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि —
मकर राशि के जातकों के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। इस दौरान आपके जीवन साथी से संबंध सामान्य रहेंगे।

कुंभ राशि —
अगर आपका कोर्ट में कोई मामला लं​बित है तो आपको हार का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपके गुप्त शत्रुओं की संख्या बढ़ सकती है।

मीन राशि —
मीन राशि के जातकों की धन की आवक कम होगी। इस दौरान आपको संतान से कष्ट हो सकता है।

नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। इन्हें अमल में लाने से पहले जानकारों व विषय विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password