
Manipur violence: मणिपुर के थौबल जिले में सोमवार को तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई, इस दौरान पांच अन्य लोग भी घायल हो गए हैं। राज्य में हिंसा न भड़के इसके लिए पांच घाटी जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया हैं।
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि बंदूकधारियों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी हैं। बंदूकधारी छद्मवेशी कपड़ों में लिलोंग चिंगजाओ क्षेत्र पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों पर गोलीबारी की।
https://twitter.com/ANI/status/1655512195688701954
इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।
पांच जिलों में फिर से लागू किया कर्फ्यू
गौरतलब है कि हमले के बाद आक्रोशित स्थानीय भीड़(Manipur violence) ने तीन वाहनों पर आग लगा दी, अभी यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया कि आखिर ये कारें किसकी थी।
अधिकारियों ने बताया कि ताजा हिंसा के बाद थौबल, इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम, काकचिंग और बिष्णुपुर जिलों में फिर से कर्फ्यू लगा दिया गया है।
संबंधित खबर:
एक वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने हिंसा की निंदा की और स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
हत्या के बाद आगजनी
वहीं हमले के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने तीन गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। हालांकि यह कारें किसकी थीं, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
अधिकारियों ने बताया कि ताजा हिंसा के बाद थौबल, इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम, काकचिंग और बिष्णुपुर जिलों में फिर से कर्फ्यू(Manipur violence) लगा दिया गया है।
संबंधित खबर:
Manipur Violence: मणिपुर में बीजेपी दफ्तर फूंका, भीड़ ने जमकर किया उपद्रव
मुख्यमंत्री ने की शांति की अपील
एक वीडियो संदेश में, मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने हिंसा(Manipur violence) की निंदा की और लोगों को विशेषकर लिलोंग के निवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि पुलिस हमले के पीछे के लोगों को गिरफ्तार करने के लिए काम कर रही है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा और कानून के अनुसार दंडित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें:
02 Jan 2024 Rashifal: आज मिथुन राशि वालों के लिए बन रहा ये शुभ संयोग, जानें क्या कहती है आपकी राशि
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें