Advertisment

Maldives Controversy: PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद भारत का रुख सख्त, जवाब देने विदेश मंत्रालय पहुंचे मालदीव के हाई कमिश्नर

Maldives Controversy: नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मालदीव पर भारी पड़ती दिख रही है।   सोशल मीडिया पर मालदीव के बहिष्कार की मुहिम छेड़ी गई।

author-image
Kalpana Madhu
Maldives Controversy: PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद भारत का रुख सख्त, जवाब देने विदेश मंत्रालय पहुंचे मालदीव के हाई कमिश्नर

Maldives Controversy: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मालदीव पर भारी पड़ती दिख रही है।  पहले सोशल मीडिया पर मालदीव के बहिष्कार की मुहिम छेड़ी गई।

Advertisment

इसके बाद दिग्गज भारतीय ट्रैवल कंपनियों ने मालदीव की फ्लाइट्स और होटल बुकिंग कैंसिल कर दी और अब भारत सरकार ने मालदीव के हाई कमिश्नर को तलब किया है।

https://twitter.com/ANI/status/1744209873167102226?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1744209873167102226%7Ctwgr%5E6e6e3bcf2f761a999bdd24a651fe2cd7c57dbeec%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.aajtak.in%2Findia%2Fnews%2Fstory%2Fmaldives-high-commissioner-ibrahim-shaheeb-summoned-after-objectionable-remarks-on-pm-modi-ntc-ntc-1854538-2024-01-08

भारत सरकार के तलब किए जाने के बाद मालदीव के हाई कमिश्नर इब्राहिम साहिब भारतीय विदेश मंत्रालय पहुंचे।  सफाई देने के कुछ देर बाद ही वह यहां से रवाना हो गए।

Advertisment

सूत्रों के मुताबिक भारतीय विदेश मंत्रालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट पर कड़ी चिंता व्यक्त की।

मालदीव ने तीन मंत्रियों को किया सस्पेंड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई ‘‘अपमानजनक’’ टिप्पणियों का मुद्दा भारतीय उच्चायोग द्वारा उठाए जाने के बाद रविवार को मालदीव की सरकार द्वारा उसके तीन मंत्रियों को निलंबित(Maldives Controversy) कर दिया।

इन मंत्रियों ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर ‘‘अपमानजनक’’ टिप्पणियां की थीं।  मालदीव सरकार ने PM मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर मंत्री मरियम शिउना के साथ-साथ मालशा शरीफ और महजूम माजिद को भी सस्पेंड कर दिया था।

Advertisment

संबंधित खबर:

Lakshadweep Tour Controversy: पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा से बौखलाए मालदीव के मंत्री, कर दी अपमानजनक टिप्पणी

नई सरकार आने के बाद से बिगड़ते जा रहे थे संबंध

मालदीव के साथ भारत के संबंध वहां बनी मोहम्मद मुइज्जू की नई सरकार के आने के बाद से बिगड़ते जा रहे थे।

इसको हवा देने का काम पीएम नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा पर साझा की गईं कुछ तस्वीरों पर विवादित बयान ने किया।

Advertisment

संबंधित खबर:

Maldives Election: मालदीव के राष्ट्रपति चुनाव में प्रो-चाइना कैंडिडेट की जीत, नतीजों ने बढ़ाई भारत की टेंशन!

‘#BoycottMaldives’ हो रहा ट्रेंड

रविवार को सोशल मीडिया पर दिनभर ‘#BoycottMaldives’ ट्रेंड हुआ। जबकि कई भारतीयों ने कहा कि विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने मालदीव की अपनी यात्राएं रद्द कर दीं हैं।

अक्षय कुमार, सलमान खान, जॉन अब्राहम और श्रद्धा कपूर, कंगना रनौत सहित कई हस्तियों ने भी मालदीव के मंत्रियों के कमेंट पर ऐतराज जताया।

Advertisment

ये भी पढ़ें:

08 Jan 2024  Rashifal: आज मेष राशि वालों को पुराने निवेश पर मिलेगा अच्छा रिटर्न, जानें क्या कहती है आपकी राशि

Aaj Ka Shubh Kaal – 08 Jan 2024 Panchang: मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष माह की द्वादशी तिथि (सोमवार) का शुभकाल, राहुकाल और दिशाशूल 

Bhopal News: जन परिषद अग्रणी संस्था का नववर्ष मिलन समारोह, उप लोकायुक्त ने कहा- जन परिषद की यह मंजिल नहीं, पड़ाव है

Advertisment

Ayodhya Pran-Pratishtha: भोपाल के नर्सरी संचालक को अयोध्या से मिला 50 हज़ार पौधों का आर्डर, रामपथ पर बिखरेंगे खुशबू

MP News: समीक्षा बैठक में बोले सीएम यादव- क्षिप्रा में मिल रहा गंदा पानी हर हाल में बंद हो, अफसरों को दिए ये निर्देश

Three Minister Suspended PM Modi Lakshadeep Trip Maldives High Commissioner Maldives Controversy Ibrahim Shaheeb hindi news
Advertisment
चैनल से जुड़ें