Advertisment

Maharashtra CM: मुख्यमंत्री के बाद अब मंत्री पद को लेकर खींचतान, गृह और वित्त मंत्रालय पर अटकी बात

Maharashtra CM: मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा यह अभी भी सस्पेंस है। लेकिन, शपथ ग्रहण समारोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में 5 दिसंबर को शाम 5 बजे मुंबई के आजाद मैदान में होना तय हुआ है।

author-image
Shashank Kumar
Maharashtra CM

Maharashtra CM: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की तारीख तय हो चुकी है, लेकिन मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा यह अभी भी सस्पेंस है। शपथ ग्रहण समारोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में 5 दिसंबर को शाम 5 बजे मुंबई के आजाद मैदान में होना तय हुआ है। लेकिन अब महायुति सरकार में मंत्रालय बंटवारे को लेकर पेंच फंसा है। शिंदे सीएम पद छोड़ने के बदले गृह मंत्रालय लेने के लिए अड़े हुए हैं।

Advertisment

शिंदे की बिगड़ी तबियत

एकनाथ शिंदे 28 नवंबर को भाजपा हाईकमान से मीटिंग के लिए दिल्ली गए थे। जहां उन्होंने करीब ढाई घंटे तक गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मीटिंग की। शिंदे ने आधे घंटे तक शाह से अकेले मुलाकात की।

हाईकमान ने शिंदे को डिप्टी सीएम या केंद्र में मंत्री पद का ऑफर किया है। लेकिन, शिंदे महाराष्ट्र में गृह मंत्री पद चाहते हैं, लेकिन यह पद पहले फडणवीस के पास था और बीजेपी इसे छोड़ना नहीं चाहती।

इसी बीच वह अचानक सातारा स्थित पैतृक गांव चले गए, उनकी तबियत बिगड़ गई। हालांकि फिलहाल उनकी हालत ठीक है। आज दोपहर उनके मुंबई वापस लौटने की संभावना है।

Advertisment

3 दिसंबर को भाजपा विधायक दल की बैठक

उधर 3 दिसंबर को भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। दिल्ली से दो ऑब्जर्वर मुंबई आएंगे और विधायकों से चर्चा के बाद आधिकारिक रूप से CM फेस (Maharashtra CM) की घोषणा करेंगे। इससे पहले डिप्टी CM अजित पवार ने शनिवार को कहा था- सीएम भाजपा का होगा, यह तय हो गया है और शिवसेना-NCP से 1-1 डिप्टी CM होंगे।

मंत्री पद को लेकर खींचतान

शिंदे सरकार में देवेंद्र फडणवीस के पास गृह मंत्रालय था और अब वो इस मंत्रालय को छोड़ना नहीं चाहते हैं। वहीं शिंदे गुट का तर्क है कि अगर डिप्टी CM का पद हमें मिल रहा है तो गृह मंत्रालय भी उन्हें ही मिलना चाहिए।

इस बात को लेकर अब शिंदे नाराज दिख रहे हैं। माना जा रहा है कि इस विवाद के चलते शाह की बैठक में कैबिनेट गठन पर कोई समाधान नहीं निकल सका। एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि बीजेपी गृह मंत्री का पद कभी हाथ से नहीं जाने देगी। देखना दिलचस्प होगा कि अब किस तरह से भाजपा एकनाथ शिंदे को मनाती है।

Advertisment

ये भी पढ़ें: CG News: BJP की मैराथन बैठक का दूसरा दिन, नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर मंथन

सूत्रों के मुताबिक, शाह से चर्चा के बाद भी विभागों को लेकर गठबंधन में खींचतान मची हुई है। भाजपा गृह, राजस्व, उच्च शिक्षा, कानून, ऊर्जा, ग्रामीण विकास अपने पास रखना चाहती है। शिवसेना को हेल्थ, शहरी विकास, सार्वजनिक कार्य, उद्योग ऑफर किया है। जबकि NCP अजित गुट को वित्त, योजना, सहयोग, कृषि जैसे विभाग दे सकती है।

नई सरकार में हो सकते हैं 43 मंत्री

नई सरकार (Maharashtra CM) में CM और दो डिप्टी CM के साथ 43 मंत्री शामिल होंगे। इनमें भाजपा को 20-23, शिंदे गुट को 11 और अजित गुट को 9 मंत्री पद मिलने की संभावना है। इससे पहले शिंदे सरकार में 28 मंत्री थे और शिंदे के पास सबसे ज्यादा 11, भाजपा के पास 9 और अजित पवार गुट के पास 8 मंत्री थे।

Advertisment

इसके अलावा नाराज एकनाथ शिंदे को मनाने के लिए भाजपा ने उन्हें केंद्र में एक मंत्री पद ऑफर किया है। उनके बेटे श्रीकांत या पार्टी के किसी वरिष्ठ नेता को मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है।

बता दें, महाराष्ट्र में भाजपा की अगुआई वाले महायुति को 288 में से 230 सीटें मिली हैं। अकेले भाजपा की 132 सीटें हैं, जबकि शिवसेना (एकनाथ शिंदे) ने 57 और NCP (अजित पवार) ने 41 सीटें जीतीं हैं।

ये भी पढ़ें:  Politics News: Vijaypur की हार पर Jyotiraditya Scindia प्रचार के लिए मुझे नहीं बुलाया, BJP का जवाब- CM ने खुद…

Maharashtra bjp cm eknath shinde maharashtra cm Eknath Shinde Government devendra fadanawis
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें