
WPL 2026 Auction: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) की पहली मेगा नीलामी गुरुवार, 27 नवंबर को नई दिल्ली के एयरोसिटी स्थित होटल में जारी है। इस नीलामी में एमपी (शहडोल) की पूजा वस्त्रकार को आरसीबी ने 85 लाख रुपए और छतरपुर की क्रांति गौड़ को यूपी वॉरियर्स ने 50 लाख रुपए में खरीदा। वहीं सीधी की संस्कृति गुप्ता 20 लाख रुपए में बिकीं। संस्कृति को मुंबई ने टीम में शामिल किया। इस नीलामी में मध्य प्रदेश की कुल 12 महिला खिलाड़ी शामिल हैं।
पूजा वस्त्रकार RCB के लिए मैच विनर होंगी
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2025/11/27/pooja-bstrakar-2025-11-27-20-53-14.jpg)
भारतीय ऑलराउंडर पूजा वस्त्रकार को 85 लाख की अच्छी बोली के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने अपनी टीम में शामिल किया है। वह अपनी तेज गेंदबाज और निचले क्रम में बड़े शॉट खेलने की क्षमता के कारण आरसीबी के लिए एक प्रमुख मैच विनर साबित हो सकती हैं।
विमेंस वर्ल्ड कप में क्रांति का शानदार प्रदर्शन
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2025/11/27/add-a-heading-12-2025-11-27-20-56-38.jpg)
क्रांति गौड़ का विमेंस वर्ल्ड कप में 8 मुकाबलों में 9 विकेट लेने के बाद प्रदर्शन शानदार रहा है। इसी कारण उनका बेस प्राइज 50 लाख रुपए तय किया गया था। उन्हें एक करोड़ रुपए से अधिक की बोली मिलने की संभावना जताई गई थी, लेकिन अंत में 50 लाख रुपए में ही यूपी वॉरियर्स ने उन्हें खरीदा है।
ग्वालियर की अनुष्का शर्मा 45 लाख में बिकीं
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2025/11/27/gwalior-anushka-sharma-2025-11-27-20-20-34.jpg)
ग्वालियर की अनुष्का शर्मा को गुजरात टीम ने 45 लाख रुपए में खरीदा है। भोपाल की राहिला फिरदौस को मुंबई ने 10 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया।
एक नजर... एमपी की प्लेयर्स कौन, कितने में बिकी
पूजा वस्त्रकार: आरसीबी- 85 लाख रुपए
क्रांति गौड़ : यूपी वॉरियर्स- 50 लाख रुपए
अनुष्का शर्मा: गुजरात -45 लाख रुपए
संस्कृति गुप्ता: मुंबई -20 लाख रुपए
राहिला फिरदौस: मुंबई- 10 लाख रुपए
पिछले सीजन में 3 खिलाड़ी नीलाम हुई थीं
क्रांति गौड़ को यूपी वॉरियर्स ने 10 लाख रुपए में खरीदा था, जिसका इस बार बेस प्राइज 50 लाख रुपए था। और इसी राशि पर यूपी वॉरियर्स में शामिल हुईं।
पूजा वस्त्रकार को 1.9 करोड़ में मुंबई टीम ने खरीदा था। इस पर उन्हें 85 लाख में आरसीबी ने खरीदा है। यानी पूजा घाटे में रही हैं।
पिछली बार संस्कृति गुप्ता को 10 लाख में मुंबई ने लिया था। इन्हें इसी कीमत पर मुंबई ने टीम में शामिल किया है।
बेस प्राइज 10 से 50 लाख रुपए रखा
इंदौर से आयुषी शुक्ला, अनादी तागड़े और प्रियंका कौशल नीलामी का हिस्सा हैं। भोपाल से राहिला फिरदौस और सौम्या तिवारी, ग्वालियर से अनुष्का शर्मा और वैष्णवी शर्मा भी शामिल थीं। इनके अलावा निकिता सिंह, संस्कृति गुप्ता, पूजा वस्त्रकार और शुचि उपाध्याय के नाम भी सूची में शामिल थे। इन खिलाड़ियों का बेस प्राइज 10 से 50 लाख रुपए रखा गया था।
ऑक्शन में रेलवे और दिल्ली की सबसे ज्यादा 15-15 खिलाड़ी, मुंबई की 14 खिलाड़ी और एमपी, यूपी और महाराष्ट्र की 12-12 खिलाड़ी शामिल की गई थीं।
7 जनवरी से शुरू हो सकता है WPL
विमेंस प्रीमियर लीग का नया सीजन 7 जनवरी से शुरू होने की संभावना है। मध्य प्रदेश की विमेंस टीम ने हाल ही में बीसीसीआई की राष्ट्रीय टी-20 स्पर्धा के फाइनल में पहुंचकर मजबूत प्रदर्शन किया था, जिससे एमपी की खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी की नजरें हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें