Advertisment

बाबा महाकाल के भक्तों के लिए नई व्यवस्था: संध्या और शयन आरती की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, लगेगी इतनी फीस, जानें टाइमिंग और पूरी प्रोसेस

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में संध्या और शयन आरती के लिए अब ऑनलाइन बुकिंग अनिवार्य कर दी गई है। मंदिर प्रबंध समिति ने पारदर्शिता और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शुल्क निर्धारित करते हुए बुकिंग प्रक्रिया शुरू की है।

author-image
Vikram Jain
ujjain mahakal temple sandhya

श्री महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन ।

Ujjain Baba Mahakal Arti Online Booking: बाबा महाकाल के भक्तों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। विश्व प्रसिद्ध 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक, उज्जैन श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने डिजिटलाइजेशन की ओर एक और बड़ा कदम बढ़ाया है। अब श्रद्धालु भस्म आरती की तर्ज पर संध्या और शयन आरती के लिए भी ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे। मंदिर समिति का उद्देश्य इस नई व्यवस्था के जरिए भीड़ को नियंत्रित करना, बिचौलियों को खत्म करना और भक्तों को सुव्यवस्थित दर्शन लाभ प्रदान करना है।

Advertisment

अब आरती के लिए ऑनलाइन एंट्री

मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित भगवान महाकालेश्वर के दरबार में प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ते हैं। भस्म आरती के बाद संध्या और शयन आरती का विशेष महत्व है। अब तक इन आरतियों के लिए मैन्युअल व्यवस्था थी, लेकिन अब मंदिर समिति ने इस प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। यह फैसला श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और मंदिर परिसर में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें... बुरहानपुर के बोरी बुजुर्ग गांव में हादसा: कुआं खोदते समय धंसी मुंडेर, पिता के साथ गिरे दो मासूम, 5 साल की बच्ची की मौत

Advertisment

बुकिंग के लिए देना होगा शुल्क

प्रबंध समिति के अनुसार, संध्या आरती और शयन आरती में शामिल होने के लिए प्रत्येक श्रद्धालु को ₹250 का शुल्क देना होगा। यह शुल्क शीघ्र दर्शन (वीआईपी दर्शन) के बराबर ही रखा गया है। बुकिंग की प्रक्रिया 'पहले आओ, पहले पाओ' (First Come, First Served) के नियम पर आधारित होगी। भक्तों को मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना स्लॉट बुक करना होगा।

प्रवेश और दर्शन की नई गाइडलाइन

ऑनलाइन बुकिंग करने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर समिति ने प्रवेश द्वार भी निर्धारित कर दिए हैं। आरती में शामिल होने वाले सभी भक्तों को प्रवेश द्वार क्रमांक-1 से एंट्री दी जाएगी। खास बात यह है कि आरती के दौरान भी 'चलित दर्शन' (Moving Darshan) की व्यवस्था जारी रहेगी, ताकि कतार में लगे अन्य श्रद्धालु भी बिना रुके बाबा महाकाल के दर्शन कर सकें।

ये खबर भी पढ़ें... धार भोजशाला विवाद में नया मोड़: जबलपुर से इंदौर हाईकोर्ट शिफ्ट हुआ केस, 23 फरवरी को खुलेगी ASI की रिपोर्ट, चीफ जस्टिस की बेंच करेगी सुनवाई

Advertisment

किस वेबसाइट से होगी बुकिंग?

श्रद्धालु केवल मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट https://www.shrimahakaleshwar.mp.gov.in पर जाकर ही अपनी बुकिंग सुनिश्चित कर सकते हैं। किसी भी अन्य अनधिकृत पोर्टल या व्यक्ति के झांसे में न आने की सलाह दी गई है।

बुकिंग और आरती की सही टाइमिंग

आरती बुकिंग के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है:

  • संध्या आरती: इसकी ऑनलाइन बुकिंग प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगी। प्रवेश का अंतिम समय शाम 6:00 बजे रहेगा।
  • शयन आरती: इसकी ऑनलाइन बुकिंग प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से शुरू होगी। प्रवेश का अंतिम समय रात 10:00 बजे रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें...  धार में मचा बवाल: प्रशासन की टीम पर लोगों ने किया जानलेवा हमला, तहसीलदार की गाड़ी पलटाने की कोशिश, पुलिस पर पथराव, जानें क्यों भड़के ग्रामीण

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें... भोपाल में सरेआम गुंडागर्दी: द लेजी कैफे में जमकर तोड़फोड़, बदमाशों ने युवक से की मारपीट, फोड़ा सिर, अड़ीबाजी का विरोध करने पर पथराव

Ujjain Baba Mahakal Arti Online Booking, Mahakal mandir Aarti Online Booking, Ujjain Mahakal Aarti Timings, Mahakal Sandhya Aarti Booking, Mahakal Aarti Booking Fee, Mahakaleshwar Jyotirlinga Ujjain, Baba Mahakal Darshan, Mahakal Temple News, Ujjain News aarti mahakaleshwar temple | Baba Mahakaleshwar Temple | mahakaleshwar live darshan

ujjain news mahakaleshwar jyotirlinga ujjain Baba Mahakaleshwar Temple aarti mahakaleshwar temple mahakaleshwar live darshan Ujjain Baba Mahakal Arti Online Booking Mahakal mandir Aarti Online Booking Ujjain Mahakal Aarti Timings Mahakal Sandhya Aarti Mahakal Aarti Booking Fee
Advertisment
चैनल से जुड़ें