Advertisment

बुरहानपुर के बोरी बुजुर्ग गांव में हादसा: कुआं खोदते समय धंसी मुंडेर, पिता के साथ गिरे दो मासूम, 5 साल की बच्ची की मौत

बुरहानपुर के धुलकोट इलाके में कुआं गहरा करते समय जमीन धंसने से एक पिता और दो बच्चों गहरे कुएं में जा गिरे। इस हादसे में 5 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

author-image
Vikram Jain
madhya pradesh burhanpur well collapse accident child death bori bujurg hindi news zvj

(सांकेतिक फोटो)

Burhanpur Well Accident: मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां के धुलकोट क्षेत्र के बोरी बुजुर्ग गांव में बुधवार शाम कुआं गहरीकरण के दौरान अचानक मुंडेर धंस गई। इस हादसे की चपेट में पास खड़ा एक परिवार आ गया। 36 वर्षीय छगन अपनी 5 साल की बेटी और 7 साल के बेटे के साथ 50 फीट गहरे कुएं में जा गिरे। मलबे और गहराई के कारण दम घुटने से 5 साल की मासूम वैष्णवी की जान चली गई, जबकि पिता और भाई जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती किया गया गया है। वहीं समय पर एम्बुलेंस न मिलने के कारण ग्रामीणों में खासा आक्रोश देखने को मिला।

Advertisment

कुआं गहरीकरण के दौरान हादसा

जानकारी के अनुसार, बोरी बुजुर्ग गांव में पंचायत द्वारा सार्वजनिक कुएं के गहरीकरण का कार्य कराया जा रहा था। गांव का ही निवासी छगन (36) अपने सात वर्षीय बेटे विष्णु और पांच वर्षीय बेटी वैष्णवी के साथ वहां चल रहे काम को देखने पहुंचा था। वे कुएं की मुंडेर के पास खड़े होकर गहराई का अंदाजा लगा ही रहे थे कि अचानक पैर के नीचे की मिट्टी भरभरा कर धंस गई। देखते ही देखते तीनों करीब 50 फीट नीचे कुएं में जा गिरे।

घटना के बाद मची चीख-पुकार

हादसा होते ही निर्माण कार्य में लगे मजदूरों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही धुलकोट चौकी प्रभारी कमल मोरे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए रस्सियों के सहारे कुएं में उतरकर रेस्क्यू शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक मासूम वैष्णवी की हालत अत्यंत नाजुक हो चुकी थी।

एम्बुलेंस न मिलने पर फूटा गुस्सा

इस घटना ने स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोलकर रख दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे के तुरंत बाद सूचना देने के बावजूद घंटों तक एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। यहाँ तक कि विधायक निधि से मिली नई एम्बुलेंस भी शुरू नहीं हो सकी थी। अंततः ग्रामीणों ने निजी वाहनों का इंतजाम किया और घायलों को धूलकोट स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहाँ से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने 5 साल की वैष्णवी को मृत घोषित कर दिया।

Advertisment

Burhanpur accident, Burhanpur Accident Update, Burhanpur news, Burhanpur Well Accident, well collapse accident, accident child death, Burhanpur girl dies, MP crime news, MP accident news

burhanpur news Burhanpur Accident Update Burhanpur Well Accident
Advertisment
चैनल से जुड़ें