Advertisment

उज्जैन में भक्ति और कला का संगम: 14 जनवरी से महाकाल उत्सव, गायक शंकर महादेवन के स्वरों से गूंजेगा क्षिप्रा तट

Ujjain Mahakal Festival 2026: मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन एक बार फिर एक बड़े उत्सव का साक्षी बनने जा रही है। शुक्रवार, 8 जनवरी 2026 को भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ऐलान किया कि उज्जैन में अब महाकाल उत्सव मनाया जाएगा।

author-image
sanjay warude
Ujjain Mahakal Festival 2026

Ujjain Mahakal Festival 2026: मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन एक बार फिर एक बड़े उत्सव का साक्षी बनने जा रही है।

Advertisment

शुक्रवार, 8 जनवरी 2026 को भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ऐलान किया कि उज्जैन में अब महाकाल उत्सव मनाया जाएगा। जिसका आगाज मकर संक्रांति पर 14 जनवरी 2026 से किया जाएगा, जो 18 जनवरी तक चलेगा। पांच दिवसीय आयोजन में आस्था के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण होंगी।
 
संगीत जगत की मशहूर हस्तियां करेंगीं शिरकत

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इस महोत्सव में संगीत जगत की मशहूर हस्तियां शिरकत करेंगीं। मुख्य रूप से प्रख्यात गायक शंकर महादेवन अपनी स्वरों का जादू बिखरेंगें। प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की जाए।

यहां कला और संस्कृति के बड़े प्रमाण

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा- सोमनाथ, महाकाल भगवान के साथ कला और संस्कृति के बड़े प्रमाण हैं। जिनके माध्यम से आस्था मजबूत होती है। मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग और धर्मस्व विभाग आयोजक रहेगा। 

Advertisment

ये भी पढ़ें: खरगोन में शराब के नशे में क्लास लेने पहुंचा मास्टर: लड़खड़ाती जुबान से बोला- मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता

खबर अपडेट की जा रही

Ujjain Mahakal Festival 2026 CM Mohan Yadav Shankar mahadevan ujjain news MP news
Advertisment
चैनल से जुड़ें