Advertisment

उज्जैन और शिवपुरी में नए एयरपोर्ट बनेंगे: महाकाल की नगरी में पहली बार शिप्रा तट पर मुख्यमंत्री ने फहराया तिरंगा

भारत के 77वें गणतंत्र दिवस पर उज्जैन में नया इतिहास बना है। पहली बार मध्यप्रदेश के किसी मुख्यमंत्री ने शिप्रा तट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यहां के कार्तिक मेला ग्राउंड पर परेड की सलामी ली और लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

author-image
BP Shrivastava
Republic Day CM Mohan

Republic Day CM Mohan: भारत के 77वें गणतंत्र दिवस पर उज्जैन में नया इतिहास बना है। पहली बार मध्यप्रदेश के किसी मुख्यमंत्री ने शिप्रा तट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन याद ने यहां के कार्तिक मेला ग्राउंड पर परेड की सलामी ली और लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Advertisment

परेड के बाद मुख्यमंत्री ने कहा- इंदौर, उज्जैन और भोपाल के आसपास के क्षेत्रों को जोड़कर मेट्रोपॉलिटन सिटी विकसित की जा रही है। उज्जैन के सांदीपनि आश्रम को विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा, उज्जैन और शिवपुरी में नए एयरपोर्ट की जल्द शुरुआत की जाएगी और उज्जैन एयरपोर्ट के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शीघ्र पूरी होगी।

डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों को विधिक सहायता

सीएम मोहन यादव ने कहा, सरकार ने डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों को विधिक सहायता पहुंचाई है और स्कूलों की ड्रॉप-आउट दर को जीरो परसेंट तक लाने का दावा किया है। उन्होंने कहा, जनकल्याण योजना के तहत 106 प्रकार की योजनाओं का लाभ शिविरों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को दिया गया है।

क्रांति गौड़ को एक करोड़ दिए

लाड़ली बहना योजना के तहत अब महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए दिए जा रहे हैं। पिछले दो साल में इस योजना के तहत करीब 50 हजार करोड़ रुपए बांटे जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, महिलाओं के सम्मान में हम कभी कमी नहीं आने देंगे। देखिए ना... हमारे छतरपुर की बेटी क्रांति गौड़ ने प्रदेश का नाम बढ़ाया। उन्हें एक करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी गई।

Advertisment

मुख्य समारोह भोपाल के लाल परेड मैदान पर हुआ

राज्य स्तर का मुख्य समारोह  भोपाल के लाल परेड मैदान में  हुआ। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने तिरंगा फहरा कर परेड की सलामी ली। समारोह में सुरक्षा बलों, छात्र संगठनों और स्वयंसेवी दलों ने अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इस अवसर पर 22 विभागों की आकर्षक झांकियों के माध्यम से प्रदेश की विकास यात्रा और जनकल्याणकारी योजनाओं को दर्शाया किया गया।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने उज्जैन में फहराया तिरंगा: मुख्य समारोह भोपाल में राज्यपाल ने झंडा वंदन किया, एमपी में उल्लास से मना गणतंत्र दिवस

Republic Day CM Mohan
Advertisment
चैनल से जुड़ें