Advertisment

मुख्यमंत्री ने उज्जैन में फहराया तिरंगा: मुख्य समारोह भोपाल में राज्यपाल ने झंडा वंदन किया, एमपी में उल्लास से मना गणतंत्र दिवस

मध्यप्रदेश में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और उल्लास से मनाया जा रहा है। मुख्य समारोह भोपाल में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने परेड की सलामी ली और झंडा वंदन किया। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में क्षिप्रा तट पर तिरंगा फहराया। 

author-image
BP Shrivastava
MP Rpublic Day Flag Hoisting

MP Republic Day Flag Hoisting: मध्यप्रदेश में गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और उल्लास से मनाया जा रहा है। मुख्य समारोह भोपाल में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने परेड की सलामी ली और झंडा वंदन किया। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में क्षिप्रा तट पर तिरंगा फहराया। ग्वालियर में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर,  डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने इंदौर और राजेंद्र शुक्ल ने सागर में ध्वजारोहण किया।

Advertisment
MP Rpublic Day Flag Hoisting (2)
मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने उज्जैन में तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली।

MP Rpublic Day Flag Hoisting (3)
सीएम डाॅ. मोहन यादव ने उज्जैन में ध्वजारोहण किया ।
governer
मप्र के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने भोपाल में मुख्य समारोह में ध्वाजारोहण किया।

लाल परेड मैदान पर आयोजित मुख्य समारोह में पुलिस बैंड ने राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी और हर्ष फायर के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। समारोह में सशस्त्र बलों और पुलिस की संयुक्त परेड का आयोजन हुआ। जिसमें विभिन्न बलों की 23 टुकड़ियां शामिल हुईं। परेड में अश्वारोही दल और श्वान दस्ता भी आकर्षण रहा।

Advertisment
gwalior 26
ग्वालियर में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

ग्वालियर में गणतंत्र दिवस समारोह एसएएफ मैदान पर आयोजित किया गया।। यहां विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने झंडावंदन किया, परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। इस मौके पर सांसद भारत सिंह कुशवाहा भी मौजूद हैं। झंडावंदन के बाद स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

Depty Cm Jagdeesh devada
डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने इंदौर में ध्वजारोहण किया।

इंदौर में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह नेहरू स्टेडियम में हुआ। समारोह में डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने ध्वजारोहण किया। समारोह में परेड के साथ राज्य शासन की योजनाओं, कार्यक्रमों और उपलब्धियों पर आधारित झांकियां निकाली गईं। परेड का नेतृत्व सहायक पुलिस आयुक्त कुंदन मंडलोई ने किया।

Advertisment
Add a headकेबकेing (69)
डिप्ट सीएम राजेंद्र शुक्ल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

सागर में गणतंत्र दिवस का मुख्य आयोजन शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 में आयोजित किया गया। 

CPR
आयुक्त जनसंपर्क दीपक कुमार सक्सैना ने जनसंपर्क भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

मप्र जनसंपर्क कार्यालय भोपाल में आयुक्त दीपक कुमार सक्सैना ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे।

Advertisment

meyer bhopal
भोपाल नगर निगम कार्यालय आईएसबीटी परिसर में महापौर मालती राय ने ध्वजारोहण किया।
Calectret
भोपाल कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण के बाद कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के साथ अधिकारी-कर्मचारी ग्रुप फोटो में।

bhopal Calecter
भाेपाल कलेक्टर कौशलैंद्र विक्रम सिंह ने ध्वजारोहण किया।

राजधानी भोपाल में गणतंत्र दिवस का जश्न कोहरे और ठंड के बीच मनाया जा रहा है। कलेक्ट्रेट में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने झंडावंदन किया। कमिश्नर ऑफिस में संभागायुक्त संजीव सिंह ने ध्वजारोहण किया। माता मंदिर स्थित नगर निगम कार्यालय में अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी और आईएसबीटी में महापौर मालती राय ने तिरंगा फहराया। वहीं डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने इंदौर और राजेंद्र शुक्ल ने सागर में झंडा वंदन किया।

Advertisment

bhopal
भोपाल संभागायुक्त संजीव सिंह ने कमिश्नर ऑफिस में ध्वजारोहण किया।

ये भी पढ़ें: Narmada Jayanti 2026: माई की बगिया में पहली बार प्रकट हुईं नर्मदा कुछ समय बाद हो गई थीं लुप्त, फिर अमरकंटक कुंड से निकली अविरल धारा

MP Rpublic Day Flag Hoisting
Advertisment
चैनल से जुड़ें