Advertisment

एमपी में CBN की बड़ी कार्रवाई: रतलाम टोल प्लाजा पर 2 करोड़ 46 लाख की हेरोइन जब्त, तस्कर गिरफ्तार

मध्यप्रदेश में नशे के खिलाफ केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने रतलाम जिले के बिलपांक टोल प्लाजा पर दबिश देकर 352 ग्राम अवैध हेरोइन (ब्राउन शुगर) बरामद की है। इसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 46 लाख रुपए आंकी गई है।

author-image
BP Shrivastava
MP CBN Heroin Seizes

MP CBN Heroin Seizes: मध्यप्रदेश में नशे के खिलाफ केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने रतलाम जिले के बिलपांक टोल प्लाजा पर दबिश देकर 352 ग्राम अवैध हेरोइन (ब्राउन शुगर) बरामद की है। इसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 46 लाख रुपए आंकी गई है। सीबीएन टीम ने मौके से दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।

Advertisment

डिप्टी नारकोटिक्स कमिश्नर के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि तस्करी में प्रयुक्त एक काले रंग की गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया।

जांच के दौरान हेरोइन बरामद

खुफिया सूचना के आधार पर टीम ने मंदसौर से इंदौर की ओर जा रहे संदिग्ध वाहन पर निगरानी रखी और उसका पीछा करते हुए रतलाम जिले के नीमच-मऊ हाईवे स्थित बिलपांक टोल प्लाजा पर गाड़ी को रोककर तलाशी ली। सीबीएन टीम को वाहन और उसमें सवार व्यक्तियों की जांच के दौरान उनके पास से हेरोइन बरामद हुई।

MP CBN Seizes Heroin

पुलिस ने की कार्रवाई की पुष्टि

आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस संबंध में पुलिस प्रशासन ने भी कार्रवाई की पुष्टि की है।

Advertisment

ये भी पढ़ें:  बुरहानपुर में सहकारी समिति में गबन: पूर्व प्रबंधक ने निकाल लिए किसानों के 85 लाख रुपए, ऑडिट में खुलासा, आरोपी फरार

MP CBN Heroin Seizes
Advertisment
चैनल से जुड़ें