/bansal-news/media/media_files/2026/02/28/burhanpur-primary-sahkari-smiti-gaban-2026-02-28-11-41-59.jpg)
Burhanpur Sahkari Smiti Gaban: मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के ग्राम बिरोदा की प्राथमिक सेवा सहकारी समिति (Primary Sahkari Smit) में 85 लाख रुपए के कथित गबन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप पूर्व समिति प्रबंधक पर लगा है। जिसने किसानों के जमा लाखों रुपए निकाल लिए हैं और अब ये प्रबंधक फरार हो गया है।
पुराना प्रबंधक वर्षों से निकाल रहा था किसानों की राशि
समिति से जुड़े पदाधिकारियों और सदस्यों का कहना है कि मामले की ठीक से जांच होगी तो बिरोदा की सहकारी समिति में और बड़ा घोटाला सामने आ सकता है।
बुरहानपुर जिले के बिरोदा ग्राम स्थित प्राथमिक सेवा सहकारी में 85 लाख रुपए के गबन का मामला उजागर हुआ है। आरोप है कि वर्ष 2022-23 से 2024-25 के बीच किसानों की जमा बचत राशि बिना सूचना के निकाली गई और रकम में भारी अनियमितता की गई।
ऐसे हुआ घोटाले का खुलासा
बताया जा रहा है कि तत्कालीन समिति प्रबंधक संतोष महाजन ने किसानों के खातों से धीरे-धीरे करीब 85 लाख रुपए निकाल लिए। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब जब नवंबर 2025 में नए समिति प्रबंधक ने पदभार संभाला और ऑडिट कराया गया। ऑडिट रिपोर्ट में सामने आया कि वर्षों से किसानों की जमा राशि निकाली जा रही थी।
अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या इतने बड़े गबन की भनक वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं लगी, क्या जांच के नाम पर मामले को दबाने की कोशिश हो रही है ? सूत्रों के मुताबिक, पिछले 20 दिनों से पूर्व समिति प्रबंधक संतोष महाजन शाखा में अनुपस्थित है और सीनियर अफसरों के फोन भी नहीं उठा रहा।
नए समिति प्रबंधक का कहना है कि “मैंने पदभार संभालने के बाद जब रिकॉर्ड की जांच कराई तो लगभग 85 लाख रुपए की अनियमितता सामने आई। इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। जांच दल गठित कर कार्रवाई की जाएगी।
हालांकि, सवाल यह उठ रहा है कि गबन का मामले सामने आने के बाद भी अभी तक सीनियर अधिकारियों ने गबन करने वाले प्रबंधक के खिलाफ लिखित में कोई कार्यवाही क्यों नही की।
यह अफसर कर रहा मामला दबाने की कोशिश
सूत्र बताते हैं, कृषि विकास शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक मामले को दबाने के प्रयास में अब यह कह रहे हैं कि करीब 40 से 50 लाख का गबन है और जांच दल गठित किया जाएगा यानी “मामले की जांच के लिए टीम गठित की जाएगी। यदि वसूली नहीं होती है तो संबंधित के खिलाफ FIR भी दर्ज की जाएगी।
खबर अपडेट हो रही है...
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us