Advertisment

Shivpuri Lightning Strike: शिवपुरी में आकाशीय बिजली गिरने से जिंदा जला युवक, पत्नी ने बच्चों को बचाया पर पति की मौत

Shivpuri Lightning Strike: शिवपुरी में बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया। जिले के अमोला थाना क्षेत्र के सिलानगर गांव में मंगलवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक 26 वर्षीय युवक की मृत्यु हो गई।

author-image
Satya Sharma
shivpuri

Shivpuri Lightning Strike: शिवपुरी में बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया। जिले के अमोला थाना क्षेत्र के सिलानगर गांव में मंगलवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक 26 वर्षीय युवक की मृत्यु हो गई। यह घटना सुबह लगभग 5 बजे हुई। सूचना मिलने पर सुबह 10 बजे पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच की जा रही है.

Advertisment

आकाशीय बिजली गिरने से जिंदा जला युवक 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सिलानगर निवासी वीर सिंह आदिवासी अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ खेत पर बनी एक झोपड़ी में रहते थे। सोमवार रात करीब 9 बजे परिवार ने भोजन किया और झोपड़ी में सो गया। रात 12 बजे के बाद मौसम में अचानक बदलाव आया और रुक-रुक कर बारिश होने लगी।

पूरा परिवार झोपड़ी में सो रहा था।

बिजली गिरने पर जब झोपड़ी में आग लगी तो महिला ने फौरन बच्चों को बचाया लेकिन इस हादसे में पति की मौत हो गई। बता दें कि मंगलवार सुबह लगभग 5 बजे एक तेज आकाशीय बिजली सीधे झोपड़ी पर गिरी। बिजली गिरने की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। झोपड़ी में आग लग गई। वीर सिंह सीधे इसकी चपेट में आ गए।

पति को नहीं बचा पाई पत्नी

बिजली गिरने के बाद लगी आग से उनकी पत्नी ने दोनों बच्चों को जलती हुई झोपड़ी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन अपने पति को नहीं बचा पाईं। आग की चपेट में आने से वीर सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद वीर सिंह की पत्नी और बच्चे झोपड़ी के पास ही रहे। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में मदद की। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Advertisment

यह भी पढे़ं:CM Mohan Yadav: मुख्यमंत्री ने कहा- एमपी की योजनाओं का आवरण है केंद्रीय बजट, सभी प्रोजेक्ट्स को गति मिलेगी

madhya pradesh news Silanagar village Viral Singh Adivasi lightning death shivpuri accident news shivpuri accident shivpuri hut fire Hut fire Shivpuri Lightning Strike Kills Man
Advertisment
चैनल से जुड़ें