Advertisment

CM Mohan Yadav: मुख्यमंत्री ने कहा- एमपी की योजनाओं का आवरण है केंद्रीय बजट, सभी प्रोजेक्ट्स को गति मिलेगी

केंद्रीय बजट 2026 पर सीएम डॉ. मोहन यादव के कहा, मोदी सरकार का बजट संभावनाओं से भरा है। एक तरह से केंद्र सरकार का बजट एमपी की योजनाओं का आवरण है। एमपी की सभी योजनाओं को बजट से गति मिलेगी।

author-image
BP Shrivastava
CM Mohan Yadav (3)

CM Mohan Yadav: केंद्रीय बजट 2026-27 पर सीएम डॉ. मोहन यादव के कहा, मोदी सरकार का बजट संभावनाओं से भरा है। रेल में तो क्रांति हो गई। एक तरह से केंद्र सरकार का बजट एमपी की योजनाओं का आवरण है। एमपी की सभी योजनाओं को बजट से गति मिलेगी। प्रदेश में बेरोजगारी की दर में तेजी से सुधार हो रहा है। जो घटकर डेढ़ प्रतिशत रह गई है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार, 3 फरवरी को कुशाभाऊ ठाकरे सेंटर में मीडिया से चर्चा की। इस दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी मौजूद थे।

Advertisment

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश और केंद्र सरकार का बजट एक तरह से आत्मा से तालमेल करते हुए चल रहा है। बजट में निवेशकों के विश्वास को कायम रखने का काम किया गया है। केंद्रीय बजट भविष्य की भावी योजनाओं को सोच कर तैयार किया गया है।

गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं पर विशेष फोकस 

सीएम मोहन यादव ने कहा, बजट के पहले और बजट के बाद वैश्विक स्तर पर जिस तरह की बातें हुई हैं, उससे बजट के परिणाम का आंकलन किया जा सकता है। पाकिस्तान को अमेरिका से कर्ज की जरूरत होती है, इसलिए वह अमेरिका की हर बात मानने को मजबूर होता है, लेकिन भारत की स्थिति अलग है।

 केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण द्वारा बजट पेश किए जाने के बाद सीएम मोहन यादव कह चुके हैं कि केंद्रीय बजट में गरीबों, युवाओं, अन्नदाताओं और महिलाओं पर विशेष फोकस है। इसमें 5 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों के विकास और सभी शहरी आर्थिक क्षेत्रों पर 5 साल में 5000 करोड़ रुपए खर्च करने, छोटे शहरों में तीर्थ स्थल विकसित करने, हर जिले में एक महिला छात्रावास के निर्माण और जिला अस्पतालों को अपग्रेड करने की व्यवस्था से प्रदेश को बहुत लाभ होगा। क्लिनिकल ट्रायल स्थलों का भी विकास होगा। केंद्र के बजट में केयर इकोसिस्टम पर विशेष ध्यान देने के प्रावधान किए गए हैं। इससे बुजुर्गों के इलाज के लिए विशेष व्यवस्था होगी। गंभीर बीमारियों की दवाएं भी सस्ती होंगी, जिससे सभी वर्गों को बड़ी राहत मिलेगी।

Advertisment
CM Mohan Yadav (4)
सीएम डॉ. मेाहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने केंद्रीय बजट के बारे में मीडिया से चर्चा की।

'वस्त्र उद्योग सेक्टर में रिफॉर्म पर जोर'

मुख्यमंत्री ने कहा है कि केंद्रीय बजट में वस्त्र उद्योग सेक्टर में रिफॉर्म पर जोर दिया गया है, इससे मध्य प्रदेश को भी लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने मध्य प्रदेश को पीएम मित्र पार्क के रूप में टेक्सटाइल क्षेत्र की बड़ी सौगात दी है, इससे तीन लाख लोगों को रोजगार के अवसर मिलने के साथ ही 6 लाख किसानों को लाभ होगा। इस पार्क से प्रदेश का मालवा-निमाड़ अंचल नई उड़ान भरने के लिए तैयार है। बजट में देश में रिसर्च एंड डेवलपमेंट और एआई के अधिक से अधिक इस्तेमाल पर फोकस किया गया है, इसका भविष्य में प्रदेश और देश की तरक्की में बड़ा योगदान रहेगा।

ये भी पढ़ें: इंदौर में कलेक्टर की अनुमति से नहीं कटेंगे पेड़: हाईकोर्ट ने कहा-सिर्फ सरकार को ट्री ऑफिसर की नियुक्ति का अधिकार

Advertisment

10 वर्षों में विकास की दिशा तय करेगा- खंडेलवाल

मीडिया इंटरेक्शन में मौजूद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि केंद्रीय बजट आने वाले 10 वर्षों में भारत के विकास की दिशा तय करेगा। जिन क्षेत्रों में दुनिया के केवल दो-तीन देशों का दबदबा है, उन रणनीतिक उत्पादों के निर्माण पर बजट में विशेष ध्यान दिया गया है। पहली बार अलग से मालगाड़ी के लिए कॉरिडोर बनाने की बात कही गई है, जिससे लॉजिस्टिक्स खर्च कम होगा और व्यापार बढ़ेगा। साथ ही खंडेलवाल ने कहा है यह बजट डर से मुक्त टैक्स व्यवस्था की ओर एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि यह बजट हर वर्ग को राहत देने वाला बजट है।

CM Mohan Yadav
Advertisment
चैनल से जुड़ें