Sheopur Congress President Accident: राहुल गांधी की दिल्ली रैली से लौटते समय अलवर में हादसा, मांगीलाल फौजी घायल, कार में 4 लोग सवार थे

मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के कांग्रेस अध्यक्ष मांगी लाल फौजी की गाड़ी का राजस्थान के अलवर में एक्सीडेंट हो गया। हादसा रविवार, 14 दिसंबर को उस समय हुआ, जब वे दिल्ली में राहुल गांधी की रैली में शामिल होकर लौट रहे थे। हादसे में मांगी लाल घायल हो गए।

Sheopur Congress President Aaccident

Sheopur Congress President Aaccident: मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के कांग्रेस अध्यक्ष मांगी लाल फौजी की गाड़ी का राजस्थान के अलवर में एक्सीडेंट हो गया। हादसा रविवार, 14 दिसंबर को उस समय हुआ, जब वे दिल्ली में राहुल गांधी की रैली में शामिल होकर लौट रहे थे। हादसे में मांगी लाल घायल हो गए, जिन्हें अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार में उनके साथ कुल चार लोग सवार थे।

मांगीलाल 4 महीने पहले बने अध्यक्ष

श्योपुर में कांग्रेस ने विधायक प्रतिनिधि मांगीलाल फौजी को चार महीने पहले जिलाध्यक्ष नियुक्त किया था।

यह मनोनयन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की टीम की ओर से कराए गए एक सर्वे के बाद हुआ। इसमें जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं, विभिन्न संगठनों, व्यापारियों और सामाजिक समूहों से उनकी राय ली गई थी। सर्वेक्षण में सबसे अधिक लोगों ने मांगीलाल फौजी के नाम पर सहमति जताई थी। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर उनके नाम को अंतिम मंजूरी दी गई थी।

ये भी पढ़ें: MP Minister Gautam Tetwal: एमपी सरकार के मंत्री गौतम टेटवाल क्या कह गए ? कागज से पढ़कर भी बोले गलत, वीडियो वायरल

कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

फौजी को श्योपुर का नया जिलाध्यक्ष बनाने की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला था। जय स्तंभ पर पहुंचकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया था। इस दौरान मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई थी। कार्यक्रम में दौलतराम गुप्ता, रितेश तोमर, मोहम्मद चीनी कुरैशी, शकील कुरैशी, अशोक गोयल समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

उस मौके पर मांगीलाल फौजी ने कहा था कि वह पूरी तरह से पार्टी और संगठन के प्रति समर्पित रहेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान किया था। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में जिले में कांग्रेस को एक नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

ये भी पढ़ें: Truck Driver Success Story: जिस ट्रक ने बदली किस्मत, उसे घर की छत पर सजाया, जबलपुर में अमरकांत पटेल और उनके ‘हमसफर’ ट्रक की अनोखी कहानी

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article