Advertisment

सिवनी के रिहायशी इलाके में तेंदुए की दस्तक: घर में घुसा तेंदुआ पिंजरे में कैद, फॉरेस्ट टीम ने जंगल में छोड़ा, वीडियो वायरल

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले स्थित कुरई के करजमारा फतेपुर गांव के जंगल से भटककर एक तेंदुआ रिहायशी इलाके में घुस आया। वन विभाग ने मकान के मुख्य निकास द्वार पर लोहे का मजबूत पिंजरा लगाया। जैसे ही बाहर आया सीधे पिंजरे में जाकर फंस गया।

author-image
sanjay warude
Bansal News

रिपोर्ट: विनोद कुमार यादव, सिवनी

Seoni Leopard Rescue video viral: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले स्थित कुरई के करजमारा फतेपुर गांव में देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेंदुआ जंगल से भटककर रिहायशी इलाके में दाखिल हो गया। तेंदुए की मौजूदगी से पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया।

Advertisment

मिली जानकारी के अनुसार, तेंदुआ सीधे गांव के एक व्यक्ति के कच्चे मकान के अंदर घुस गया। गनीमत रही कि जैसे ही तेंदुए की आहट मिली, घर के सदस्य और आसपास के लोगों ने सुरक्षित दूरी बना ली। तेंदुए के घर के अंदर होने की खबर पूरे गांव में फैल गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने खुद को घरों में कैद कर लिया।

वन विभाग का चला रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची वन अमले की टीम ने सबसे पहले ग्रामीणों को दूर किया और घर की घेराबंदी की। वन विभाग ने मकान के मुख्य निकास द्वार पर लोहे का मजबूत पिंजरा लगाया। काफी देर तक चले इंतजार और मशक्कत के बाद, तेंदुआ जैसे ही बाहर निकलने की कोशिश करने लगा, वह सीधे पिंजरे में जाकर फंस गया।

सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया तेंदुआ

वन विभाग के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इस पूरी घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई है। तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू करने के बाद, विभागीय प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उसे आबादी क्षेत्र से दूर घने जंगल में छोड़ दिया गया है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि जंगल से सटे इलाकों में रात के समय सावधानी बरतें और अकेले बाहर न निकलें।

Advertisment

ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश ऊर्जा विभाग का मिशन 2028: MP में बिजली चोरी रोकने बनेंगे ऊर्जा पुलिस थाने, UP के साथ बिजली का लेन-देन भी प्रस्तावित

Seoni news hidni news MP news Seoni Leopard Rescue Seoni Leopard Rescue video viral
Advertisment
चैनल से जुड़ें