Advertisment

सीधी में महाशिवरात्रि पर पुजारी का मर्डर: चलती मोपेड से गिराया, फिर छाती पर पैर रखकर बके से गर्दन काटी, आरोपी अरेस्ट

मध्यप्रदेश के सीधी से महाशविरात्रि की सुबह एक पुजारी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कुसमी क्षेत्र में 75 साल के इन्द्रभान द्विवेदी की बके से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई।

author-image
BP Shrivastava
Sidhi Pujari Murder Case

Sidhi Pujari Murder Case: मध्यप्रदेश के सीधी से महाशविरात्रि की सुबह एक पुजारी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कुसमी क्षेत्र में 75 साल के इन्द्रभान द्विवेदी की बके से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। मृतक तहसील परिसर स्थित हनुमान मंदिर में पुजारी थे।

Advertisment

पूजा कर घर लौटते समय हमला

जानकारी के मुताबिक, इन्द्रभान द्विवेदी रविवार, 15 फरवरी की सुबह करीब 8 बजे महाशिवरात्रि की पूजा संपन्न कर मोपेड से घर लौट रहे थे। इसी दौरान आरोपी ने चलती मोपेड पर अचानक हमला कर दिया, जिससे वे जमीन पर गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमला इतनी तेजी से किया गया कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ नहीं सके।

लोगों ने आरोपी को दबोचा, पुलिस के हवाले किया

लोगों ने बताया कि हमलावर लाला केवट (55) ने पुजारी पर धारदार हथियार से कई वार किए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है।

Advertisment
Pujari murder
महाशिवरात्रि पर सीधी के कुसमी क्षेत्र में पुजारी की सरेराह हत्या कर दी गई। विलाप करते परिजन।

हत्या की वजह चौंकाने वाली

एडवोकेट राजेंद्र तिवारी ने बताया की पंडित जी की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। सिर्फ ब्राह्मण होने की वजह से उनकी हत्या की गई है। आरोपी शुरू से ही ब्राह्मण से बैर रखता है। उसकी इसी मानसिकता के कारण पुजारी की जान गई है।

इतना ही नहीं तहसीलदार लवलेश मिश्रा की हत्या से पहले भी उनके घर जाकर गाली-गलौज और मारपीट की थी। वकील राजेंद्र तिवारी ने बताया कि उनके साथ भी आरोपी  लाला केवट ने तहसील कोर्ट में मारपीट की थी।

Advertisment

ये भी पढ़ें: सीहोर रुद्राक्ष महोत्सव में श्रद्धालु की मौत: रेलवे स्टेशन पर दो लोगों की तबीयत बिगड़ी, एक बुजुर्ग की गई जान, दूसरा कुबरेश्वर धाम में भर्ती

एडिशनल एसपी बोले- एक संदिग्ध को पकड़ा, जांच जारी

इन्द्रभान द्विवेदी की हत्या से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, वे धार्मिक और सामाजिक रूप से सम्मानित व्यक्ति थे। सीधी के एडिशनल एसपी अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में एक संदिग्ध को पकड़ा गया है। जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: इंदौर ने खोया अनमोल रत्न: DAVV के पूर्व कुलपति डॉ. भरत छापरवाल का 86 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से थे बीमार, MCI के चेयरमैन भी रहे

Advertisment

Advertisment
चैनल से जुड़ें