Advertisment

सीहोर रुद्राक्ष महोत्सव में श्रद्धालु की मौत: रेलवे स्टेशन पर दो लोगों की तबीयत बिगड़ी, एक बुजुर्ग की गई जान, दूसरा कुबरेश्वर धाम में भर्ती

मध्यप्रदेश के सीहोर में पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा आयोजित रुद्राक्ष महोत्सव में महाशिवरात्रि (रविवार, 15 फरवरी) को एक श्रद्धालु की मौत हो गई। दूसरे श्रद्धालु का कुबरेश्वर धाम में इलाज चल  रहा है।

author-image
BP Shrivastava
Sehore Rudraksha Mahotsav

Sehore Rudraksha Mahotsav: मध्यप्रदेश के सीहोर में पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा आयोजित रुद्राक्ष महोत्सव में महाशिवरात्रि (रविवार, 15 फरवरी) को एक श्रद्धालु की मौत हो गई। भारी भीड़ के चलते सीहोर रेलवे स्टेशन पर दो श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई। जिसमें से एक बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरे श्रद्धालु का कुबरेश्वर धाम में इलाज चल  रहा है। श्रद्धालु की मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है।

Advertisment

सीहारे रेलवे स्टेशन पर बिगड़ी तबीयत

जानकारी के अनुसार, सीहोर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव की शुरुआत हुई है। देशभर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु कुबरेश्वर धाम पहुंच रहे हैं। इसी बीच रविवार, 15 फरवरी को भीड़ में दो श्रद्धालुओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई। घटना सीहोर रेलवे स्टेशन की बताई गई है। वहां मौजूद एक पटवारी ने तत्काल श्रद्धालु को CPR दिया, लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी। श्रद्धालु नागदा (मध्यप्रदेश) का निवासी बताया गया है। दूसरे श्रद्धालु को कुबरेश्वर धाम में भर्ती कराया गया है।

पंडित प्रदीप मिश्रा 20 फरवरी तक सुनाएंगे कथा

सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में महाशिवरात्रि के अवसर पर रुद्राक्ष महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यहीं कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा 14 फरवरी से 20 फरवरी तक शिव महापुराण की कथा सुना रहे हैं। कथा शुरू होने से पहले ही धाम में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो चुका था। मुख्य डोम में लगभग डेढ़ से दो लाख श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। 15 फरवरी तक उस डोम में सवा लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं का आना लगातार जारी है।

ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश के विधायक मांग रहे 40 हजार रुपये किराया भत्ता: वित्त विभाग की आपत्ति, कहा- इतना कैसे दे सकती है सरकार, 25% तक कटौती होगी

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें