/bansal-news/media/media_files/2026/02/20/madhya-pradesh-rewa-lokayukta-trapped-2026-02-20-23-55-24.webp)
Rewa Chachai Chowki ASI Rishwat Case Lokayukta Action: मध्यप्रदेश में लोकायुक्त पुलिस लगातार कार्रवाई के बाद भी रिश्वतखोरी थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला रीवा जिले से सामने आया है जहां भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। शुक्रवार देर शाम चचाई चौकी प्रभारी (ASI) रामपाल दाहिया और उनके निजी वाहन चालक अंकुर कुमार को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया गया है। यह कार्रवाई एक ग्रामीण की शिकायत पर की गई, जिसके बेटे को पुलिस केस में फंसाने की धमकी देकर भारी भरकम रकम की मांग की जा रही थी।
पारिवारिक विवाद में रिश्वत का खेल
पूरा मामला ग्राम चचाई का है, जहां 60 वर्षीय शिवकुमार कोल की बहू मालती कोल का अपने पड़ोसी से विवाद हो गया था। इस मामले की शिकायत चचाई चौकी पहुंची थी। आरोप है कि चौकी प्रभारी रामपाल दाहिया (Assistant Sub-Inspector) ने शिवकुमार के बेटे पुष्पेंद्र कोल के खिलाफ कार्रवाई न करने और मामले में समझौता कराने के बदले 1 लाख रुपए की रिश्वत मांगी। गरीब किसान के लिए इतनी बड़ी रकम जुटाना मुश्किल था, जिसके बाद उन्होंने परेशान होकर मामले में 18 फरवरी को रीवा लोकायुक्त एसपी सुनील कुमार पाटीदार से शिकायत कर दी।
लोकायुक्त पुलिस ने बिछाया जाल
शिकायत की पुष्टि होने के बाद शुक्रवार, 20 फरवरी को लोकायुक्त की टीम ने ट्रैप का जाल बिछाया। तय योजना के मुताबिक, चौकी प्रभारी के निर्देश पर उनका चालक अंकुर कुमार रिश्वत की पहली किश्त के रूप में 30 हजार रुपए लेने चचाई मोड़ स्थित एक घर के पास पहुंचा। जैसे ही ड्राइवर ने शिवकुमार से केमिकल लगे नोट पकड़े, पहले से तैनात लोकायुक्त की 12 सदस्यीय टीम ने उसे दबोच लिया।
ये खबर भी पढ़ें...इंदौर में राजा रघुवंशी जैसा कांड: शिलॉन्ग ट्रिप पर पति को जहर देकर पहाड़ से धकेला, जिसे भाई बताया वह निकला प्रेमी, सोना लेकर हुई फरार
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज
लोकायुक्त डीएसपी प्रवीण सिंह परिहार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। जांच टीम ने एएसआई रामपाल दाहिया और उनके चालक अंकुर कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। एएसआई के कहने पर ही ड्राइवर ने पैसे लिए थे, इसलिए दोनों को आरोपी बनाया गया है।
ये खबर भी पढ़ें... भोपाल में आवारा कुत्तों के विवाद में खूनी संघर्ष: महिलाओं पर तलवार चलाने वाला 'डॉग लवर' और उसका साथी अरेस्ट, सस्पेंड कर्मचारी है मुख्य आरोपी
लोकायुक्त पुलिस ने जनता से की अपील
रीवा लोकायुक्त पुलिस ने इस बड़ी कार्रवाई के बाद भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराते हुए आम जनता से विशेष अपील की है। संगठन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि यदि कोई भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो नागरिक निडर होकर हेल्पलाइन नंबर 9893607619 पर इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। लोकायुक्त पुलिस ने आश्वस्त किया है कि भ्रष्ट तंत्र के खिलाफ यह अभियान और भी सख्ती से जारी रहेगा और दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें... भोपाल में इंडिगो के फ्लाइट मैनेजर ने की खुदकुशी: घर में मौजूद थी पत्नी, दूसरे कमरे में पति ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी लव मैरिज
पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
वहीं, चचाई चौकी में हुई इस कार्रवाई ने पूरे जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिससे विभाग की छवि धूमिल हुई है। हालांकि, लोकायुक्त टीम की इस त्वरित और सटीक छापेमारी की स्थानीय नागरिकों ने जमकर सराहना की है। लोगों का मानना है कि ऐसी निरंतर कार्रवाई से न केवल भ्रष्ट लोकसेवकों के मन में भय पैदा होगा, बल्कि सरकारी तंत्र के प्रति आम जनता का भरोसा भी मजबूत होगा।
ये खबर भी पढ़ें... रिटायर्ड IAS नियाज खान का बड़ा बयान: बोले-बांग्लादेश में 2 हिंदू मंत्री, मोदी सरकार में एक भी मुस्लिम मंत्री क्यों नहीं?, BJP-RSS से की अपील
Rewa news, Rewa Chachai Chowki ASI Rishwat Case, Rewa Rishwat Case, Rewa police, police Rishwat, Rewa Lokayukta, Chachai Chowki Incharge Bribe, ASI Rampal Dahiya Rewa, Rewa Lokayukta Action
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us