Advertisment

रिटायर्ड IAS नियाज खान का बड़ा बयान: बोले-बांग्लादेश में 2 हिंदू मंत्री, मोदी सरकार में एक भी मुस्लिम मंत्री क्यों नहीं?, BJP-RSS से की अपील

पूर्व IAS अधिकारी नियाज खान ने केंद्र सरकार में मुस्लिम प्रतिनिधित्व को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बांग्लादेश में हिंदू मंत्रियों की नियुक्ति की सराहना करते हुए भारत सरकार में भी 2-3 मुस्लिम मंत्री बनाने पर विचार करने का निवेदन किया है।

author-image
Vikram Jain
retired ias niyaz khan statement on muslim representation in union cabinet bangladesh comparison hindi news zvj

Retired IAS Niyaz Khan Demand from Indian Government: अपनी बेबाक लेखनी और विवादित व गंभीर विषयों पर मुखर बयानों के लिए चर्चित रिटायर्ड IAS अधिकारी नियाज खान ((Retired IAS Niyaz Khan) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने भारत की केंद्र सरकार में मुस्लिम मंत्रियों की अनुपस्थिति पर हैरानी जताते हुए पड़ोसी देश बांग्लादेश के मंत्रिमंडल का उदाहरण दिया है। नियाज खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर सीधे तौर पर बीजेपी और आरएसएस को संबोधित करते हुए मंत्रिमंडल में मुस्लिम समाज की भागीदारी बढ़ाने की मांग की है।

Advertisment

बांग्लादेश में दो हिंदू मंत्री बनाने पर खुशी

रिटायर्ड IAS नियाज खान ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बांग्लादेश की नई राजनीतिक नियुक्तियों का जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि बांग्लादेश में करीब एक करोड़ हिंदू आबादी है और वहां की सरकार में दो हिंदू मंत्री बनाए गए हैं, जो कि एक बेहद खुशी की बात है। इसी तुलना को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने भारत की स्थिति पर आश्चर्य प्रकट किया।

संख्या बल और प्रतिनिधित्व का उठाया मुद्दा

 एमपी कैडर के चर्चित रिटायर्ड IAS अधिकारी नियाज खान ने अपने पोस्ट में लिखा, "भारत में लगभग 20 करोड़ मुस्लिम आबादी है, लेकिन केंद्र सरकार में एक भी मुस्लिम मंत्री नहीं है। यह देखकर बड़ा आश्चर्य हुआ।" उन्होंने तर्क दिया कि लोकतंत्र में आबादी के एक बड़े हिस्से का प्रतिनिधित्व सत्ता के शीर्ष स्तर पर होना आवश्यक है।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें... फिर सुर्खियों में रिटायर्ड IAS नियाज खान: बोले- आबादी के अनुसार ब्राह्मणों को मिले आरक्षण, ब्राह्मण मजबूत तो देश मजबूत, मांग पर मचा बवाल

बीजेपी और आरएसएस से विनम्र निवेदन

नियाज खान ने सिर्फ सवाल उठाने तक ही सीमित न रहते हुए अहम सुझाव भी दिया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से विनम्र निवेदन किया कि वे इस मुद्दे पर गंभीर चिंतन करें और कम से कम 2-3 मुस्लिम नेताओं को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करने पर विचार करें।

Retired IAS Niyaz Khan, bhopal news, Niyaz Khan News who is IAS Niyaz Khan, bjp rss modi government | Muslim Union Minister

Advertisment

bhopal news modi government BJP RSS ias niyaz khan who is IAS Niyaz Khan Retired IAS Niyaz Khan Niyaz Khan Demand from Indian Government Muslim Union Minister
Advertisment
चैनल से जुड़ें