Advertisment

MP में 12वीं टॉपर ने की पिता, मां और भाई की हत्या: घर में लाशों के पास बैठा रहा बेटा, CRPF में सिलेक्शन न होने से था मेंटली डिस्टर्ब

मध्यप्रदेश में एमपी बोर्ड से 12वीं में टॉपर दीपक धुर्वे ने अपने पिता, मां और भाई को मौत के घाट उतार दिया। उसने अपने पांच साल के भांजे को भी मारने का प्रयास किया, उसकी हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है।

author-image
sanjay warude
MP Triple Murder Case

MP Triple Murder Case: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के एक गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

Advertisment

मध्यप्रदेश में एमपी बोर्ड से 12वीं में टॉपर दीपक धुर्वे ने अपने पिता, मां और भाई को मौत के घाट उतार दिया। उसने अपने पांच साल के भांजे को भी मारने का प्रयास किया, उसकी हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है।

पड़ोसियों ने दोपहर में देखा भयावह मंजर

मिली जानकारी के अनुसार, अक्सर पति राजू उर्फ हंसू धुर्वे (55), पत्नी कमलती धुर्वे (40) सहित पूरा परिवार सुबह से अपने काम में व्यस्त नजर आता था, लेकिन गुरुवार दोपहर तक उनके मकान का दरवाजा बंद रहा। पड़ोसियों को शक हुआ तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन किसी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। ग्रामीणों ने दरवाजे की कुंडी तोड़ी और घर के अंदर पहुंचे तो मंजर भयावह था।

Advertisment

घर की फर्श और दीवारों पर खून के छींटे

पति राजू उर्फ हंसू धुर्वे (55), पत्नी कमलती धुर्वे (40) और भाई दिलीप धुर्वे (40) का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। तीनों शवों के पास ही उनका बेटा दीपक धुर्वे बैठा नजर आया। घर में फर्श और दीवारें पर खून के छींटे साफ नजर आ रहे थे। यह देख सभी घबरा गए और तत्कल पुलिस को सूचना कर बुलाया।

कुछ दिन पहले नागपुर से इलाज कर आया 

कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो घटना स्थल पर दीपक चुप बैठा मिला। जांच में मौके पर एक बिल्ली का भी शव मिला। टॉपर दीपक की बहन शांता और पड़ोसियों के मुताबिक, दीपक पिछले करीब 4 से 5 साल से मानसिक रूप से बीमार था। कुछ ही दिन पहले नागपुर से इलाज कर वापस आया था। वह परिवार में सबसे बड़ा और होशियार था।

ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश के किसानों के लिए बड़ा फैसला: भू-अधिकार पट्टों पर मिलेगा मालिकाना हक, रजिस्ट्री का पैसा देगी सरकार, जानें CM मोहन यादव ने क्या कहा

Advertisment

पिता-मां कर रहे थे परिवार का भरण-पोषण

बहन शांता के मुताबिक, उसने 12वीं में टॉप किया था। जिसके बाद उसने सीआरपीएफ की तैयारी की, लेकिन सिलेक्शन नहीं हुआ। जिसके बाद व मानसिक रूप से बीमार हो गया। कुछ काम नहीं करता था। पिता और मां पूरे परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे।

पुलिस ने लोहे की रॉड और डंडे जब्त किए

कोतवाली पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। जांच के लिए फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का जायजा लिया। मौके से लोहे की रॉड और डंडे भी जब्त किए हैं। पुलिस सभी तथ्यों की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें: भोपाल में तीन महिलाओं पर तलवार से हमला: आवारा कुत्तों के विरोध पर भड़का डॉग लवर, आरोपी, उसकी पत्नी और दो साथी गिरफ्तार

Advertisment
hindi news MP news betul news MP Triple Murder Case 12th Topper Son Killed Father 12th Topper Son Killed Mother 12th Topper Son Killed Brother 12th Topper Son Killed Father Mother Brother
Advertisment
चैनल से जुड़ें