/bansal-news/media/media_files/2026/02/07/mp-weather-update-temperature-dip-below-10-degree-in-11cities-karondi-coldest-hindi-news-zvj-2026-02-07-04-43-28.jpg)
MP Weather Update 7 February 2026: मध्यप्रदेश के मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं और आसमान साफ होते ही प्रदेश में रात का पारा तेजी से लुढ़का है। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात प्रदेश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड महसूस की गई। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, वर्तमान में कोई बड़ा सिस्टम सक्रिय नहीं होने से अगले तीन-चार दिन चटक धूप खिलेगी, लेकिन सुबह और रात के समय ठिठुरन बनी रहेगी।
बादलों के छंटते ही लुढ़का पारा
मध्यप्रदेश में अब सर्दी अपना असली रंग दिखा रही है। आसमान से बादल छंटते ही प्रदेश के 11 से अधिक शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है। सबसे कम तापमान कटनी जिले के करौंदी में 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर भारत की ओर से आ रही सर्द हवाओं ने ग्वालियर, खजुराहो और रीवा जैसे समेत कई जिलों में ठिठुरन बढ़ा दी है।
अगले 48 घंटे कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार और रविवार को मौसम पूरी तरह शुष्क और साफ रहेगा। हालांकि, कुछ जिलों में हल्के कोहरे का असर देखा जा सकता है। विशेष रूप से ग्वालियर-चंबल संभाग और बुंदेलखंड के इलाकों में सुबह के समय धुंध छाई रहेगी।
शनिवार को आसमान साफ रहने से चटक धूप खिलेगी, हालांकि सुबह-शाम ठिठुरन बनी रहेगी। 7 फरवरी को जहां हल्का कोहरा छाने का अनुमान है, वहीं 8 फरवरी को कुछ जिलों में कोहरे की तीव्रता बढ़ सकती है। फिलहाल बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। ग्वालियर, दतिया और भिंड समेत 8 जिलों में हल्का कोहरा रहने का अनुमान है।
भोपाल में रात में बनी रहेगी ठिठुरन
राजधानी भोपाल में ठंड का असर स्थिर बना हुआ है। बीते 24 घंटों में शहर का अधिकतम तापमान 25.4°C और न्यूनतम तापमान 10.2°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को आसमान साफ रहेगा, जिससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी (27°C) हो सकती है, जबकि रात का पारा 10°C के आसपास ही रहेगा। फिलहाल शहर में बारिश की कोई संभावना नहीं है, हालांकि सुबह के समय हल्की धुंध देखी जा सकती है।
इन शहरों में सबसे ज्यादा ठंड
प्रदेश के कई जिलों में रात का तापमान सामान्य से काफी कम दर्ज किया गया है।
- करौंदी (कटनी): 5.6°C
- खजुराहो: 6.6°C
- रीवा: 7.0°C
- गिरवर (शाजापुर): 8.1°C
- राजगढ़-उमरिया: 8°C
- नौगांव-पचमढ़ी: 8.6°C
- सतना: 9.2°C
- दमोह: 9.5°C
- मंडला-सीधी: 9.8°C
- भोपाल: 10.2°C
तापमान में उतार-चढ़ाव: कहीं सर्दी, कहीं गर्मी
हैरानी की बात यह है कि जहाँ प्रदेश के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में रात का पारा गिर रहा है, वहीं मालवा-निमाड़ में दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। खंडवा और खरगोन में दिन का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया, जिससे दोपहर में हल्की गर्मी का अहसास हो रहा है।
फरवरी में ही शुरू हो सकती है गर्मी
रिटायर्ड मौसम विज्ञानी डॉ. शैलेंद्र नायक के अनुसार, फरवरी 2026 के ट्रेंड बताते हैं कि इस साल ठंड जल्दी विदा हो सकती है। वैश्विक स्तर पर बढ़ते तापमान और कम बारिश के अनुमान के कारण फरवरी के अंतिम सप्ताह से ही गर्मी का अहसास तेज होने की संभावना है। यानी इस बार सर्दी का सीजन छोटा रह सकता है।
MP Weather Update, MP Weather, MP Weather news, MP Rain Alert Today, MP Weather Update February 2026, MP Rain Alert, Gwalior Weather, indore Weather, bhopal weather Bhopal Weather, Weather News, IMD Alert MP, aaj ka mousam, MP weather forecast
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us