Advertisment

BJP नेता के अवैध कॉम्पलेक्स पर चला बुलडोजर: सीएम हेल्प लाइन में शिकायत के बाद एक्शन, कोर्ट में खारिज हो चुकी थी याचिका

 मध्यप्रदेश के बैतूल में प्रशासन ने बीजेपी नेता के अवैध कॉम्पलेक्स पर बुलडोजर कार्रवाई की है। स्थानीय प्रशासन ने अवैध तरीके से बनाए गए कॉम्प्लेक्स पर बुलडोजर चलाकर उसे जमींदोज कर दिया।

author-image
BP Shrivastava
BJP Leader Complex Bulldozer Action

BJP Leader Complex Bulldozer Action: मध्यप्रदेश के बैतूल में प्रशासन ने बीजेपी नेता के अवैध कॉम्पलेक्स पर बुलडोजर कार्रवाई की है। स्थानीय प्रशासन ने अवैध तरीके से बनाए गए कॉम्प्लेक्स पर बुलडोजर चलाकर उसे जमींदोज कर दिया। इस अवैध अतिक्रमण की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में की गई थी, उसके बाद हाईकोर्ट से भी बीजेपी नेता की याचिका को खारिज कर दिया था।

Advertisment

हाईकोर्ट में अपील खारिज

बीजेपी नेता और अन्य ने हाईकोर्ट में भी इस मामले में अपील की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। पूरा मामला, बैतूल के घोड़ाडोंगरी तहसील के चोपना बाजार का है। जहां प्रशासन ने शनिवार, 28 फरवरी को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।

तहसीलदार ने 40 हजार का जुर्माना लगाया था

तहसीलदार ने पहले ही इस प्रकरण में 40 हजार रुपए के जुर्माने का नोटिस जारी किया गया था। इस कार्रवाई में बीजेपी नेता तपन विश्वास सहित तीन-चार अन्य लोगों के अतिक्रमण भी शामिल हैं। प्रशासन ने साफ कहा है कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

अवैध दुकानें बनाकर बेचीं 

जानकारी के अनुसार, प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण हटाए गए। मौके पर एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस बल तैनात हैं, ताकि कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हो सके। 

Advertisment

जानकारी के अनुसार चोपना के मुख्य बाजार में बीजेपी नेता तपन विश्वास ने सरकारी जमीन पर एक कॉम्प्लेक्स बना लिया था, जिसकी आधी दुकानें बेची भी जा चुकी थीं। पूरे क्षेत्र में करीब 12 से 15 दुकानें बनाकर अवैध निर्माण किया गया था।

 शिकायत सीएम हेल्पलाइन में दर्ज थी

इस अवैध निर्माण की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर दर्ज थी, जिसके बाद जांच में अतिक्रमण हटाने और जुर्माना वसूलने के आदेश दिए गए थे। फिलहाल प्रशासन की कार्रवाई जारी है और चौपना बाजार में आगे भी अवैध कब्जों पर इस तरह बुलडोजर चलाया जाएगा।

ये भी पढ़ें: एमपी में CBN की बड़ी कार्रवाई: रतलाम टोल प्लाजा पर 2 करोड़ 46 लाख की हेरोइन जब्त, तस्कर गिरफ्तार

Advertisment
BJP Leader Complex Bulldozer Action
Advertisment
चैनल से जुड़ें