Advertisment

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में अगले 3 दिन बढ़ेगी ठिठुरन, तापमान में 2-3°C की गिरावट का अनुमान

मध्यप्रदेश में एक बार फिर कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में राज्य के न्यूनतम तापमान में 2 से 3°C की क्रमिक गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे प्रदेश भर में ठिठुरन बढ़ जाएगी।

author-image
sanjay warude
MP Weather Update 5 December 2025

MP Weather Update 5 December 2025: मध्यप्रदेश में एक बार फिर कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में राज्य के न्यूनतम तापमान में 2 से 3°C की क्रमिक गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे प्रदेश भर में ठिठुरन बढ़ जाएगी। 

पिछले 24 घंटों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा, लेकिन रात के तापमान में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक परिवर्तन ग्वालियर और चंबल संभागों के जिलों में दर्ज किया गया, जहां पारा 3.6°C तक काफी गिरा। हालांकि, रीवा और शहडोल संभागों के जिलों में यह सामान्य से 1.6°C से 2.4°C अधिक रहा।

तेजी से तापमान गिरावट वाले जिले

ग्वालियर: न्यूनतम तापमान में 6.0°C की सर्वाधिक बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

दतिया: न्यूनतम तापमान में 4.5°C की बड़ी गिरावट आई।

श्योपुर: न्यूनतम तापमान में 3.8°C की गिरावट दर्ज हुई।

तेजी से तापमान बढ़ने वाले जिले

भोपाल: न्यूनतम तापमान में 2.4°C की वृद्धि हुई।

नौगांव: न्यूनतम तापमान में 2.2°C की वृद्धि हुई।

नर्मदापुरम (होशंगाबाद): न्यूनतम तापमान में 1.8°C की वृद्धि दर्ज की गई।

इंदौर: न्यूनतम तापमान में 1.8°C की वृद्धि दर्ज की गई।

ऐसे तापमान में आएगी गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में दो मुख्य मौसमी प्रणालियां सक्रिय हैं, जो मौसम को प्रभावित कर रही हैं। 

उत्तरी पंजाब और निकटवर्ती क्षेत्रों पर एक चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है।

उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और निकटवर्ती क्षेत्रों पर एक प्रेरित चक्रवातीय परिसंचरण भी सक्रिय है।

मध्य क्षोभमंडलीय स्तर पर विस्तृत ट्रफ़ पूर्व-उत्तरपूर्व दिशा में आगे बढ़ गया है, 

जिससे अब उत्तरी ठंडी हवाओं के लिए मार्ग प्रशस्त होगा और तापमान में गिरावट आएगी।

सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले 5 शहर

शहर (जिला)न्यूनतम तापमान (°C में)
कल्याणपुर (शहडोल)7.4
गिरवर (शाजापुर)7.9
मुरैना8.5
ग्वालियर8.6
उमरिया9.1
Advertisment

न्यूनतम तापमान जिलावार सूची

शहर (संभाग)जिलान्यूनतम तापमान (°C)
कल्याणपुरशहडोल7.4
गिरवरशाजापुर7.9
मुरैनामुरैना8.5
ग्वालियरग्वालियर8.6
उमरियाउमरिया9.1
दातियादतिया9.3
रीवारीवा9.8
इंदौरइंदौर10.2
मलाजखंडबालाघाट10.3
शिवपुरीशिवपुरी10.6
बैतूलबैतूल11.0
टीकमगढ़टीकमगढ़11.0
खजुराहोछतरपुर11.0
नरसिंहपुरनरसिंहपुर11.0
श्योपुरश्योपुर11.2
सीधीसीधी11.2
छिंदवाड़ाछिंदवाड़ा11.4
जबलपुरजबलपुर11.4
गुनागुना11.5
भोपालभोपाल11.6
दमोहदमोह11.8
सागरसागर12.0
सिवनीसिवनी12.0
धारधार12.7
सतनासतना12.8
खंडवाखंडवा13.0
खरगोनखरगोन13.0
रतलामरतलाम13.0
उज्जैनउज्जैन13.0
होशंगाबाद (नर्मदापुरम)नर्मदापुरम15.7

देखें मैप...

5 Dec 2025 MP Map

6 Dec 2025 MP Map

7 Dec 2025 MP Map

8 Dec 2025 MP Map

श्योपुर कूनो नेशनल पार्क में 3 नए चीते छोड़े, प्रदेश में चीतों की संख्या बढ़कर हुईं 32

सीएम मोहन यादव ने चीता वीरा और उसके दो शावकों को जंगल में छोड़ा।

Kuno National Park Cheetah Release: मध्यप्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क (केएनपी) में गुरुवार, 4 दिसंबर 2025 को अंतरराष्ट्रीय चीता दिवस (International Cheetah Day) पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने बाड़े से निकालकर तीन चीतों को खुले जंगल में रिलीज (MP Cheetah Release) किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

mp weather update
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें