Advertisment

एमपी में मौसम का मिजाज तेजी से बदला: जेट स्ट्रीम हवाओं से पारे में भारी गिरावट, ग्वालियर में दिन, भोपाल और इंदौर में रातें ठंडी

मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदला है। प्रदेश के उत्तरी और मध्य हिस्सों में ठंड का प्रकोप सबसे अधिक है। जेट स्ट्रीम हवाओं के कारण ग्वालियर और चंबल संभाग में दिन का तापमान सामान्य से बहुत कम बना हुआ है, जबकि भोपाल और इंदौर संभाग में रातें अधिक ठंडी हो रही हैं।

author-image
sanjay warude
MP Weather 29 December 2025

MP Weather Update 29 December 2025: मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदला है। प्रदेश के उत्तरी और मध्य हिस्सों में ठंड का प्रकोप सबसे अधिक है। 

Advertisment

जेट स्ट्रीम हवाओं के कारण ग्वालियर और चंबल संभाग में दिन का तापमान सामान्य से बहुत कम बना हुआ है, जबकि भोपाल और इंदौर संभाग में रातें अधिक ठंडी हो रही हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और राजस्थान के ऊपर सक्रिय जेट स्ट्रीम हवाओं (287 किमी/घंटा) के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

क्या कहते है मौसम के ताजा आंकड़े ?

मौसम विभाग से मिले ताजा आंकड़ों के अनुसार, भोपाल में न्यूनतम तापमान 5.6°C तक गिरना सामान्य से काफी कम (-5.1°C) है, जो पिछले कुछ वर्षों के दिसंबर के रिकॉर्ड के करीब है। ग्वालियर और दतिया में अधिकतम तापमान का 15°C के आसपास रहना, वहां Cold Day (ठंडा दिन) जैसी स्थिति बना रहा है।

जानें कहां पारे में बढ़त और गिरावट

तेजी से गिरा तापमान: दतिया में अधिकतम तापमान में सबसे बड़ी गिरावट -8.3°C दर्ज की गई है, जिससे दिन में कड़ाके की ठंड महसूस होने लगी है।

Advertisment

उत्तर-मध्य रीजन की क्या स्थिति ?

ग्वालियर और चंबल रीजन में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से -7.4°C नीचे चला गया है। जबकि मध्य क्षेत्र के भोपाल रीजन में न्यूनतम तापमान सामान्य से -5.1°C कम रहा। 

पिछले 24 घंटों में रीवा रीजन में न्यूनतम तापमान में 3.2°C की बढ़ोतरी देखी गई है, नर्मदापुरम में अधिकतम तापमान में 2.8°C की वृद्धि हुई, जिससे दिन का तापमान 29.5°C तक पहुंच गया।

कहां-कहां मौसम विभाग का अलर्ट ?

घना कोहरा (Red Alert): ग्वालियर, दतिया, भिंड, रीवा, सतना और छतरपुर समेत 12 जिलों में दृश्यता (Visibility) 50 से 200 मीटर तक रह सकती है।

Advertisment

शीतलहर (Yellow Alert): भोपाल, सीहोर, राजगढ़, इंदौर और शाजापुर में रात के तापमान में और गिरावट की संभावना है।

ये भी पढ़ें: MP में कड़ाके की ठंड का असर: 30 दिसंबर से बंद रहेंगे स्कूल और आंगनवाड़ियां, ग्वालियर में अब छह दिन का विंटर वेकेशन

प्रदेश के 5 सबसे ठंडे शहर

रैंकशहर (जिला)न्यूनतम तापमान (°C)
1कल्याणपुर (शहडोल)3.8
2राजगढ़4.0
3उमरिया / नौगाँव5.0
4पचमढ़ी5.2
5मलाजखंड (बालाघाट)5.3
Advertisment

ये भी पढ़ें: MP हायर एजुकेशन में बदलाव: नए सत्र से कॉलेज छात्रों की ई-अटेंडेंस, पढ़ेंगे भारतीय ज्ञान परंपरा, अतिथि विद्वान सेवा में बने रहेंगे

mp weather update MP Weather Update 29 December 2025 MP Weather 29 December 2025 MP news IMD News IMD news alerts hindi news bhopal news Indore News Gwalior News
Advertisment
चैनल से जुड़ें