MP Govt Job: युवाओं के लिए खुशखबरी, सिंहस्थ से पहले 5 हजार होम गार्ड की होगी भर्ती, इन्हें मिलेंगे स्थायी आवास, CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

सीएम मोहन यादव ने स्थापना दिवस पर होम गार्ड जवानों को स्थायी आवास, 5 हजार नई भर्ती, रेस्क्यू टीमों को पुरस्कार और साहस सम्मान की बड़ी घोषणाएं कीं।

mp constable

MP Govt Job: मध्य प्रदेश में होम गार्ड्स और नागरिक सुरक्षा संगठन का 79वां स्थापना दिवस इस बार राज्य स्तरीय आयोजन के रूप में मनाया गया। भोपाल स्थित होम गार्ड मुख्यालय में हुए समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। यहां उन्होंने परेड का निरीक्षण किया, सलामी ली और बल की भूमिका को राज्य के लिए अनमोल बताया।

नई भर्ती का ऐलान

मुख्यमंत्री ने बताया कि उज्जैन सिंहस्त के लिए 5 हजार नए होम गार्ड भर्ती किए जाएंगे। इसके साथ ही बेगा, सहरिया और भारिया समुदाय के लिए विशेष बटालियन बनाने की भी घोषणा की गई। उन्होंने अनुकंपा अनुदान राशि बढ़ाने और प्रदेश के हर देवालय में होम गार्ड जवानों के लिए प्रार्थना आयोजित करने की बात भी कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि होम गार्ड पुलिस से न कम है और न अलग। जहां जरूरत पड़ती है, वहां यह बल तुरंत मौजूद होकर जिम्मेदारी निभाता है।

पूरी टुकड़ी का किया निरक्षण

मुख्यमंत्री परेड निरीक्षण वाहन से ग्राउंड पर पहुंचे और पूरी टुकड़ी का निरीक्षण किया। इसके बाद होम गार्ड्स की टीम ने उन्हें सलामी देकर सम्मान प्रकट किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि होम गार्ड ऐसा अनुशासित समूह है जो हर चुनौती और हर स्थिति में सबसे आगे खड़ा मिलता है। उन्होंने जवानों के साहस को राज्य की ताकत बताते हुए कहा कि यह बल हमेशा अपने कर्तव्यों को निष्ठा और समर्पण के साथ निभाता है।

mp constable sthapna diwas
होम गार्ड्स की टीम ने सीएम मोहन यादव को सलामी देकर सम्मान प्रकट किया।

ये भी पढे़ें- Bhopal GMC Controversy: भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में मैगी को लेकर मारपीट, 15 स्टूडेंट्स सस्पेंड

अदम्य साहस पुरस्कार और श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों का सम्मान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्थापना दिवस के अवसर पर अदम्य साहस सम्मान देने की घोषणा की और विभिन्न जिलों से आए उन अधिकारियों और जवानों को सम्मानित किया जिन्होंने पिछले वर्ष बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि हर साल इस पुरस्कार को नियमित रूप से दिया जाएगा ताकि उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों का उत्साह बढ़े।

ये भी पढ़ें- MP Vidhansabha: सदन में गूंजा रतलाम के स्कूल में छात्र की खुदकुशी की कोशिश का मामला, शिक्षा मंत्री ने दिया ये जवाब

रेस्क्यू टीमों को प्रोत्साहन राशि

मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2014 में NDRF के गठन के बाद से रेस्क्यू बलों ने हमेशा उत्कृष्ट काम किया है। उन्होंने कहा कि इंदौर में NDRF और SDRF के जवानों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसका बड़ा उपयोग आगामी सिंहस्थ (Simhastha) में होगा। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने 10 रेस्क्यू टीमों को 51 हजार रुपए पुरस्कार देने की घोषणा की। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले साल होम गार्ड जवानों ने 5 हजार से ज्यादा लोगों की जान बचाई, इसलिए उनकी भूमिका जलदूतों के समान मानी जाती है।

cm mohan yadav
कार्यक्रम के दौरान सीएम मोहन यादव ने 10 रेस्क्यू टीमों को 51 हजार रुपए पुरस्कार देने की घोषणा की।

देखें होम गार्ड्स और नागरिक सुरक्षा संगठन का 79वां स्थापना दिवस समारोह की कुछ तस्वीरें...

cm mohan yadav

cm mohan yadav

cm mohan yadav
होम गार्ड्स स्थापना दिवस के दौरान सीएम मोहन यादव।

ये भी पढ़ें- Khargone Patwari Rishwat: खरगोन में मंडलेश्वर पटवारी 25 हजार रुपये रिश्वत लेते अरेस्ट, जमीन नामांतरण के लिए मांगे थे पैसे

स्थायी आवास निर्माण का सीधा आदेश

समारोह की सबसे अहम घोषणा होम गार्ड जवानों के लिए स्थायी आवास निर्माण से जुड़ी रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर जवान को सुरक्षित और स्थायी घर उपलब्ध कराने की दिशा में तुरंत काम शुरू करेगी। उन्होंने दो महीने के सेवा बाध्यकाल की अनिवार्यता समाप्त करने की भी घोषणा की।

MP Vidhansabha Session 2025: मध्यप्रदेश विधानसभा में 13 हजार 476.94 का दूसरा अनुपूरक बजट पास, जानें कहां-कहां होगा इस्तेमाल

MP Vidhansabha Session 2025

मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र 2025 का शुक्रवार, 5 दिसंबर को समापन हुआ। पांच दिन चले सत्र में 23 घंटे सदन की कार्यवाही चली। इसमें सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की अवैध कटाई, छिंदवाड़ा कफ सिरप, VIT, रतलाम में छात्र के सुसाइड का प्रयास और किसानों से जुड़े मुद्दे छाए रहे। जिनमें सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों में जमकर पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करेंं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article