Uma Bharti: उमा भारती बोलीं- टिकट मिलने पर झांसी से ही चुनाव लड़ूंगी, किसी और सीट से नहीं, IAS वर्मा के बयान की निंदा

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने स्पष्ट कहा कि बीजेपी यदि टिकट दे, तो वह झांसी से ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने IAS संतोष वर्मा के विवादित बयान की निंदा की सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की।

mp former cm uma bharti jhansi loksabha election statement hindi news zvj

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती

MP Former CM Uma Bharti Lok Sabha Chunav: पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती एक बार फिर सक्रिय राजनीति में मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। उन्होंने एक बार फिर झांसी से अगला लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। साथ ही, IAS अधिकारी संतोष वर्मा के विवादित बयान को लेकर नाराजगी जताते हुए सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की। उमा भारती ने अपनी मां की स्मृति में तीन दिवसीय 'एक यात्रा मां के नाम' पदयात्रा की घोषणा की, जो रविवार 30 नवंबर से शुरू होगी।

झांसी से लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा

मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती ने एक बार फिर से पार्टी के कहने पर झांसी से लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की। टीकमगढ़ के झांसी रोड स्थित फार्म हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने साफ कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी उन्हें 2029 में उत्तर प्रदेश की झांसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का मौका देती है, तो वह इसके लिए तैयार हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान सांसद अनुराग शर्मा सहमति दें, तो वह झांसी से चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह किसी दूसरी सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगी।

ये खबर भी पढ़ें... Uma Bharti: उमा भारती बोलीं- बाबर के नाम पर इमारत बनी तो अयोध्या जैसा होगा अंजाम, जानें क्यों भड़कीं पूर्व सीएम?

IAS वर्मा के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया

IAS संतोष वर्मा के ब्राह्मण बेटियों को लेकर दिए गए बयान को उमा भारती ने बहुत गलत बताया। उन्होंने कहा- “सरकार को उनके खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। ऐसी सोच समाज को कमजोर करती है।” साथ ही उन्होंने कहा कि भारत अपनी संस्कृति से ही “हिंदू राष्ट्र” है, इसे घोषित करने की आवश्यकता नहीं।

Uma Bharti Press Conference 1
प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया से बातचीत करतीं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती।

ये खबर भी पढ़ें... IAS Santosh Verma Protest Update: मंत्रालय के सामने ब्राह्मण समाज का प्रदर्शन, IAS संतोष वर्मा को बर्खास्त करने की मांग

‘एक यात्रा मां के नाम’ की घोषणा

टीकमगढ़ में शनिवार को मीडिया से चर्चा के दौरान उमा भारती ने अपनी मां की स्मृति में तीन दिन की पदयात्रा “एक यात्रा मां के नाम” की घोषणा की है। यह यात्रा 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलेगी। यात्रा उसी रास्ते से निकलेगी, जिस रास्ते से कभी उनकी मां अपने मायके से ससुराल पैदल जाया करती थीं।

उन्होंने बताया कि ‘एक यात्रा मां के नाम’ की शुरुआत 30 नवंबर को खरगापुर विधानसभा के गर्रोली गांव से होगी और 2 दिसंबर को उनके पैतृक गांव डूडा में समापन होगा। यात्रा के दौरान कई प्रमुख स्थानों पर जनसभाएँ आयोजित की जाएगी, जहाँ वे लोगों की समस्याएँ भी सुनेंगी।

ये खबर भी पढ़ें... Hindu Rashtra Demand: पूर्व CM उमा भारती बोलीं- भारत हिंदू राष्ट्र है, सबको स्वीकार करना होगा, यहां जितने भी मुसलमान हैं सब कन्वर्टेड

शराबबंदी पर सरपंचों का सम्मान

उमा भारती ने बताया कि जिले की करीब 80 ग्राम पंचायतों ने स्वयं शराबबंदी लागू की है। 2 दिसंबर को बगाज माता मंदिर परिसर में उन सभी सरपंचों और ग्रामीणों को सम्मानित किया जाएगा ताकि शराब के खिलाफ कड़े कदम उठाने वाले लोगों को प्रोत्साहन मिल सके।

ये खबर भी पढ़ें...  Bhopal SIR: भोपाल नगर निगम के 75 इंजीनियर को बनाया BLO सहायक, कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई, जानें क्यों लिया यह फैसला

Former CM Uma Bharti, Uma Bharti, Uma Bharti Lok Sabha Chunav, Jhansi Election, Uma Bharti Press Conference, MP Politics, Lok Sabha Election 2029, IAS Santosh Verma Controversy, BJP Leader Uma Bharti, एक यात्रा मां के नाम, Jhansi Lok Sabha, bhopal news, mp news, Tikamgarh news, Hindu Rashtra

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article