Advertisment

Uma Bharti: उमा भारती बोलीं- बाबर के नाम पर इमारत बनी तो अयोध्या जैसा होगा अंजाम, जानें क्यों भड़कीं पूर्व सीएम?

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने TMC विधायक के ‘बाबरी मस्जिद निर्माण’ बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बाबर के नाम पर बनी कोई भी इमारत अयोध्या जैसा ही अंजाम भुगतेगी। उन्होंने ममता बनर्जी से मामले में कार्रवाई की मांग की।

author-image
Vikram Jain
एडिट
mp former cm uma bharti warning on tmc mla babar masjid statement hindi news zvj

Former CM Uma Bharti Reaction Babar Masjid construction statement: पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद निर्माण को लेकर दिए गए तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक हुमायूं कबीर के बयान पर बीजेपी की वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने साफ कहा कि बाबर के नाम पर भारत में कोई इमारत बनेगी ही नहीं, और अगर बनी तो उसे ध्वस्त कर दिया जाएगा। उन्होंने 1992 अयोध्या की घटना का उदाहरण देते हुए चेतावनी भी दी। उमा भारती ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी सख्त संदेश दिया है। साथ ही तत्काल कार्रवाई की मांग की।

Advertisment

बाबर के नाम पर इमारत बनी तो ढहा देंगे

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि देश में मस्जिदें अगर “खुदा, इबादत और इस्लाम” के नाम पर बनेंगी, तो उनका सम्मान किया जाएगा। लेकिन “बाबर” के नाम पर बनी किसी भी इमारत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उसका हाल वही होगा, जो 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में हुआ था।

उमा भारती ने दावा किया कि अयोध्या में उस दिन “ईंटें तक गायब हो गई थीं” और किसी को कुछ नहीं मिला। 

ममता बनर्जी को दी कड़ी चेतावनी

उमा भारती ने अपने संदेश में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सलाह देते हुए कहा कि-  “मेरी मित्र ममता बनर्जी जी, बाबर के नाम पर मस्जिद का बयान देने वालों पर कार्रवाई करें। बंगाल और पूरे देश की अस्मिता व सद्भाव बनाए रखना आपकी जिम्मेदारी है।”

Advertisment

उन्होंने TMC को यह भी याद दिलाया कि बाबर भारत के गौरव और संस्कृति का प्रतीक नहीं है, इसलिए उसके नाम पर इमारतें बनाने के प्रयास स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

TMC विधायक का बयान क्या था?

दरअसल, ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक हुमायूं कबीर ने हाल ही में कहा था कि “6 दिसंबर को मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद का निर्माण किया जाएगा।” उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि इस निर्माण में बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मगुरु शामिल रहेंगे। उनके इस बयान ने राजनीति में उबाल ला दिया है।

bjp vs tmc | bhopal news | Babri Masjid | babri masjid demolition | CM Mamata Banerjee | 6 December 1992 in Ayodhya | BJP Reaction | Bengal Politics

Advertisment
Bengal Politics BJP Reaction 6 December 1992 in Ayodhya CM Mamata Banerjee babri masjid demolition Babri Masjid bhopal news Uma Bharti former CM Uma Bharti bjp vs tmc
Advertisment
चैनल से जुड़ें