/bansal-news/media/media_files/2025/12/10/mp-cold-wave-alert-2-2025-12-10-02-21-11.jpg)
MP Cold Wave Alert: मध्यप्रदेश में अब कड़ाके की ठंड का दौर लगभग शुरू हो गया है। ठंड धीरे-धीरे अपना जोर दिखाने लगी है। दिन में धूप के दो-तीन घंटे छोड़कर सर्दी अब सताने लगी है। फिलहाल, इंदौर और भोपाल एक बार फिर ज्यादा ठंड की चपेट में हैं। हालांकि, पहाड़ी राज्यों में हल्की बारिश और बर्फबारी का असर अब मध्यप्रदेश में भी होगा। 13 दिसंबर से उत्तरी हवाओं के साथ आने वाली ठंड लोगों के कंपकपा देगी।
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों में मौसम शुष्क बना रहा। कई जिलों में शीतलहर का असर देखने को मिला, जबकि अधिकतम और न्यूनतम तापमानों में हल्के उतार-चढ़ाव दर्ज किए गए।
भोपाल-इंदौर समेत 4 शहरों में शीतलहर का असर
आने वाले दिनों में शीतलहर ठंड का प्रभाव और बढ़ा देगी। मंगलवार को भोपाल, राजगढ़, इंदौर और शाजापुर में शीतलहर का प्रकोप रहा। इन शहरों में ठंड को असर महसूस किया गया। हवा में नमी और उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं ने तापमान में गिरावट दर्ज कराई।
प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव
मध्य भारत के मौसम में बड़ा बदलाव दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ वर्तमान में मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ के रूप में सक्रिय है, जो लगभग 5.8 किमी ऊंचाई पर 81°E देशांतर और 23°N अक्षांश के उत्तर में स्थित है। इससे उत्तरी और मध्य भारत के मौसम पर प्रभाव पड़ेगा।
तेज हवाओं से बदलाव के आसार
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों के ऊपर 12.6 किमी ऊंचाई पर उपोष्ण पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं 222 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार से बह रही हैं। इतनी तेज हवाओं की वजह से तापमान में उतार-चढ़ाव, बादल छाने और हवाओं की दिशा में परिवर्तन देखने को मिल सकता है।
अधिकतम तापमान में बदलाव
नर्मदापुरम और सागर संभाग में अधिकतम तापमान 2.2 डिग्री से 3.3 डिग्री तक बढ़ा।
इंदौर और उज्जैन संभागों में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.8°C–2.9°C कम रहा।
मप्र के अन्य जिलों में कोई विशेष बदलाव नहीं देखा गया।
न्यूनतम तापमान में गिरावट
भोपाल और इंदौर संभागों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 4.6 डिग्री कम रहा।
नर्मदापुरम, उज्जैन, रीवा, जबलपुर और सागर संभागों में तापमान सामान्य से 1.6 -2.3 डिग्री तक कम दर्ज हुआ।
9 दिसंबर को प्रदेश के बड़े शहरों का तापमान (दिन)
भोपाल-12.2 डिग्री
इंदौर- 10 डिग्री
जबलपुर- 11.6 डिग्री
नर्मदापुरम- 12.0 डिग्री
ग्वालियर- 13.2 डिग्री
सतना- 12.2 डिग्री
इन 5 शहरों में सबसे कम रहा टेम्प्रेचर
शहडोल (कल्याणपुर)- 4.7 डिग्री
पचमढ़ी (नर्मदापुरम)- 5.0 डिग्री
राजगढ़- 5.6 डिग्री
गिरवर (शाजापुर)- 6.0 डिग्री
नौगांव (छतरपुर)- 6.0 डिग्री
इंदौर- 6.1 डिग्री
ठंडी हवाओं का असर
उत्तर भारत में हल्की ठंड बढ़ सकती है।
पहाड़ी राज्यों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार।
मध्य भारत में ठंडी हवाओं का प्रभाव बढ़ने की संभावना।
हवाओं की गति में बदलाव के कारण सुबह-शाम धुंध छाएगी।
ये भी पढें: MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ा ठंड का प्रकोप, तीन दिन शीतलहर का अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें