Advertisment

सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान: MP में लाड़ली बहनों को 3 नहीं, अब 5 हजार रुपये तक देगी सरकार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने  कहा कि विपक्ष को लाड़ली बहनों की वित्तीय सहायता को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा विपक्ष जहां ₹3000 देने की मांग कर रहा है, वहीं हमारी सरकार का लक्ष्य इसे बढ़ाकर ₹5000 प्रति माह तक ले जाने का है।

author-image
sanjay warude
Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश विधानसभा (mp vidhansabha) के विशेष सत्र के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने महिला सशक्तिकरण को लेकर एक बड़ी घोषणा की है।

Advertisment

विधानसभा में चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री (MP vidhansabha CM Mohan Yadav) ने विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए स्पष्ट किया कि लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna 5 hazar rupees) की राशि में भविष्य में और भी बड़ी बढ़ोतरी की जाएगी। 

विपक्ष को बहनों की चिंता करने की जरूरत नहीं

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष को लाड़ली बहनों (Ladli Behna Yojana 5 Hazar Rupees) की वित्तीय सहायता को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा विपक्ष जहां ₹3000 देने की मांग कर रहा है, वहीं हमारी सरकार का लक्ष्य इसे बढ़ाकर ₹5000 प्रति माह (Ladli Ladli Behna amount 5 hazar rupees) तक ले जाने का है।

सरकार बहनों की राशि को लगातार बढ़ा रही

सरकार बहनों के खाते में भेजी जाने वाली राशि को लगातार बढ़ा रही है और यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। मुख्यमंत्री (CM Mohan Yadav Ladli behna 5 hazar rupees ) ने सदन में जोर देते हुए कहा कि उनकी सरकार नारी सशक्तिकरण को केवल चुनावी मुद्दा नहीं, बल्कि मिशन मानकर काम कर रही है। 

Advertisment

कांग्रेस भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही

सीएम मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस बार-बार ₹3000 कब मिलेंगे, जैसे सवाल उठाकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है, जबकि सरकार बहनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाना है, ताकि वे अपने परिवार की जरूरतों को सम्मान के साथ पूरा कर सकें।

ये भी पढ़ें: MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 35 साल की सेवा पूरी करने वाले रिटायर्ड शिक्षकों को मिलेगा चौथा समयमान वेतनमान

mp vidhansabha ladli behna yojana CM Mohan Yadav Ladli Behna 5 hazar rupees Ladli Ladli Behna amount 5 hazar rupees MP vidhansabha CM Mohan Yadav CM Mohan Yadav Ladli behna 5 hazar rupees Ladli Behna Yojana 5 Hazar Rupees
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें