Advertisment

Uttam Swami Maharaj Controversy: महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी महाराज कथा करने नहीं आए, तबीयत खराब होने की कही बात, राजस्थान की युवती ने लगाए हैं रेप के आरोप

श्री पंच अग्नि अखाडे़ के महामंडलेश्वर और कथावाचक उत्तम स्वामी की कथा जबलपुर में हो रही है, लेकिन 13 फरवरी को वे अपने कमरे से बाहर ही नहीं निकले। उत्तर स्वामी पर राजस्थान की युवती ने रेप के आरोप लगाए हैं।

author-image
Rahul Garhwal
Uttam Swami Controversy Rape Allegation girl from rajasthan hindi news jabalpur

Uttam Swami Controversy: कथावाचक उत्तम स्वामी महाराज रेप के आरोपों में घिर गए हैं। श्री पंच अग्नि अखाडे़ के महामंडलेश्वर और कथावाचक उत्तम स्वामी महाराज की कथा जबलपुर में चल रही है। लेकिन 13 फरवरी को वे कथा करने कमरे से बाहर ही नहीं आए। दोपहर 2 बजे शुरू होने वाली कथा साढ़े 3 बजे तक शुरू नहीं हुई। उत्तम स्वामी महाराज पर 12 फरवरी को राजस्थान की युवती ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं।

Advertisment

तबीयत खराब होने की कही बात

कथावाचक उत्तम स्वामी महाराज जब काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आए तो कथास्थल पर सूचना दी गई कि महाराज की तबीयत खराब है। व्यासपीठ से उनके एक शिष्य ने कथा शुरू की।

रेप के आरोपों पर अभी कोई बयान नहीं

महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी महाराज ने रेप के आरोपों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। उत्तर स्वामी महाराज के श्री पंच अग्नि अखाड़े का मुख्यालय उत्तर प्रदेश के वाराणसी में है। इसकी शाखा प्रयागराज, हरिद्वार, नासिक, उज्जैन और जूनागढ़ में भी हैं। अखाड़े के महामंडलेश्वर ईश्वरानन्द महाराज को ध्यान योगी उत्तम स्वामी के नाम से भी जाना जाता है।

राजस्थान की युवती ने दिल्ली पुलिस को भेजा था ई-मेल

uttam swami maharaj controversy e mail
युवती का ई-मेल

राजस्थान की एक युवती ने उत्तम स्वामी पर रेप के आरोप लगाए हैं। युवती ने 12 फरवरी को दिल्ली पुलिस कमिश्नर को ई-मेल भेजा था और सुरक्षा की मांग की थी।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें:महाशिवरात्रि पर उज्जैन का ट्रैफिक प्लान: महाकाल मंदिर का ये रूट नो व्हीकल जोन, जाम से बचने ये रास्ता अपनाएं, जानें पार्किंग एरिया

युवती बोली-धमकी मिल रहीं

राजस्थान की युवती का कहना है कि FIR दर्ज कराने की भनक लगते ही उसे धमकियां मिलने लगी हैं। उत्तम स्वामी महाराज प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। उनके करीबी लोग समझौते का दबाव बना रहे हैं। युवती ने ई-मेल में ये भी लिखा है कि उसके और परिवार के बारे में बेहद निजी जानकारी रखी जा रही है। उसे नुकसान पहुंचाए जाने की भी आशंका है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर:भोपाल में लिव इन पार्टनर निकला हत्यारा !: पानी की टंकी में बक्से में मिली थी लाश, टैटू से हुई सिया की पहचान, बॉयफ्रेंड समीर गिरफ्तार, तस्वीरें आईं सामने

Advertisment

युवती बोली- धर्म की आड़ में कई साल यौन शोषण किया

युवती ने आरोप लगाया है कि उत्तम स्वामी महाराज कई साल से उसका यौन शोषण कर रहा था। जब वो नाबालिग थी, तभी से धर्म की आड़ में उसके साथ गलत काम किए। उसने विरोध किया तो उसे डराया-धमकाया। उत्तम स्वामी के प्रभाव के कारण लंबे वक्त तक वो शिकायत नहीं कर सकी। युवती ने कहा कि उसके पास आरोपों से जुड़े सबूत हैं और वो कानून की मदद लेना चाहती है। उसने आशंका जताई कि आरोपी के प्रभाव के कारण सबूतों से छेड़छाड़ हो सकती है।

Uttam Swami Controversy uttam swami maharaj
Advertisment
चैनल से जुड़ें