Advertisment

महाशिवरात्रि पर उज्जैन का ट्रैफिक प्लान: महाकाल मंदिर का ये रूट नो व्हीकल जोन, जाम से बचने ये रास्ता अपनाएं, जानें पार्किंग एरिया

उज्जैन पुलिस प्रशासन ने बड़ा ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। जिसमें कुछ रूट्स को नो व्हीकल जोन घोषित किया हैं। शहर के आसपास पार्किंग एरिया भी बनाए गए हैं। यदि आप भी जाम से बचना चाहते है, तो ये रास्ता अपनाएं।

author-image
sanjay warude
Ujjain Mahakal Shivratri Parking

Ujjain Mahakal Shivratri Parking: मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा, लेकिन यहां दो दिन पहले से यानी अभी से श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी हैं। जिसको लेकर उज्जैन पुलिस प्रशासन ने बड़ा ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। जिसमें कुछ रूट्स को नो व्हीकल जोन घोषित किया हैं। शहर के आसपास पार्किंग एरिया भी बनाए गए हैं। यदि आप भी जाम से बचना चाहते है, तो ये रास्ता अपनाएं।

Advertisment

जानें कहां पार्किंग एरिया

P-10: बडनगर साइट से आने वाले वाहन मोहनपुरा ब्रिज के नीचे से मुरलीपुरा चौराहा (मुल्लापुरा) होकर मुरलीपुरा कृषी केंद्र मैदान में पार्क होंगे।
P-9: नागदा साइट से आने वाले वाहन साडू माता की बावड़ी, कुत्ता बावड़ी टर्निंग, रातड़िया रोड़, राठौर क्षत्रीय तेली समाज मैदान में पार्क होंगें।
P-8: आगर साइट से आने वाले वाहन मकोड़िया आम चौराहा, खाकचैक, जाट धर्मशाला, जूना सोमवारिया होकर कार्तिक मेला ग्राउंड में पार्क होंगे।
P-9: आगर साइट से आने वाली बसें, बड़े वाहन चौपाल सागर, उन्हेल नाका, साडू माता की बावड़ी, कुत्ता बावड़ी, राठौर क्षत्रीय तेली समाज मैदान में पार्क होंगे।

पार्किंग से मंदिर रूट

P-3: मक्सी साइट से आने वाले वाहन पांड्याखेड़ी, पाईप फैक्ट्री, मन्नत गार्डन, इंपीरियल होटल के पीछे पार्क होंगे। यहां से दर्शनार्थी सवारी बसों से कर्कराज पार्किंग और यहां से दर्शन के लिए पैदल जा सकेंगे।
P-3: देवास-भोपाल साइट से आने वाले वाहन मारूती शोरूम, पाईप फैक्ट्री, मन्नत मार्डन, इंपीरियल होटल के पीछे पार्क होंगे, यहां से दर्शनार्थी सवारी बसों से कर्कराज पार्किंग और यहां से दर्शन के लिए पैदल जा सकेंगे।
P-3: इंदौर साइट से आने वाले वाहन इंजीनियरिंग कालेज, मन्नत गार्डन, इंपीरियल होटल के पीछे पार्क होंगे, यहां से दर्शनार्थी सवारी बसों से कर्कराज पार्किंग और यहां से दर्शन के लिए पैदल जा सकेंगे।

भारी वाहनों का डायवर्सन प्लान

इंदौर, नागदा, आगर, मक्सी से आने वाले वाहन तपोभूमि, बडनगर, बाईपास से डायवर्ट होंगे।
मक्सी, देवास, इंदौर से आने वाले वाहन श्री सिंथेटेक्स, पाण्ड्याखेड़ी चौराहा, शैफी, मारूती शोरूम, देवास रोड़, नरवर बाईपास, तपोभूमि से इंदौर डायवर्ट होंगे।
नागदा, उन्हेल से आने वाले वाहन मोहनपुरा ब्रिज, धर्म बडला, बदनावर फोरलेन से इंदौर, देवास, भोपाल डायवर्ट किए जाएंगे।

Advertisment

यहां भी पार्किंग व्यवस्था

प्रशांति धाम, इंजीनियरिंग कालेज खेल मैदान, इंपीरियल गार्डन, मन्नत गार्डन, हरिफाटक ओव्हर ब्रिज के नीचे, कर्कराज पार्किंग, गुरुद्वारा प्रस्तावित अस्पताल भूमि, कार्तिक मेला ग्राउण्ड, राठौर छत्री ग्राउण्ड, कृषि उपार्जन केन्द्र, इंदौर रोड से आने वाले वाहनों के लिए रिजर्व पार्किंग, प्रशांति धाम, इंजीनियरिंग कालेज खेल मैदान, शनि मंदिर मैदान। मन्नत गार्डन और इम्पीरियल गार्डन की पार्किंग भर जाने पर इंदौर, मक्सी रोड़, देवास, भोपाल की ओर से आने वाले वाहनों को यहां पार्क कराया जाएगा। यहां से दर्शनार्थीयों को लोक सेवा वाहनों से कर्कराज पार्किंग तक भेजा जाएगा। मक्सी, बडनगर, नागदा, आगर की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग कार्तिक मेला ग्राउण्ड, दुर्गादास राठौर छत्री, गुरूद्वारा प्रस्तावित अस्पताल भूमि और कृषि उपार्जन केन्द्र मैदान पर रहेगी।

Ujjain Mahakal Shivratri Parking

यह रहे नो व्हीकल जोन

14 फरवरी 2026 की शाम 4 बजे से रूट पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
हरिफाटक टी से महाकाल घाटी चौराहा की ओर। 
हरिफाटक टी से इंटरपिटीशन की ओर।
जंतर-मंतर से जयसिंहपुरा, चारधाम पार्किंग की ओर।
शंकराचार्य चौराहा से नृसिंह घाट की ओर।
शंकराचार्य चौराहा से दानीगेट की तरफ।
भूखीमाता टर्निंग से नृसिंह घाट की ओर।
दौलतगंज से लोहा पुल की तरफ।
कंठाल चौराहा से छत्री चैक तरफ।
तेलीवाड़ा से कमरी मार्ग की ओर।
दानीगेट से गणगोर दरवाजा, हरसिद्धी पाल की तरफ।
केडी गेट से टंकी चौराहा की ओर।
भार्गव तिराहे से कमरी मार्ग की तरफ।

ये भी पढ़ें:IAS संतोष वर्मा को बड़ा झटका: MG रोड थाने में देना होंगे सिग्नेचर सैंपल, फर्जी दस्तावेज मामले में इदौर कोर्ट के आदेश

Advertisment

व्हीआईपी वाहन पार्किंग

व्हीआईपी वाहन हरिफाटक ब्रिज के नीचे पार्क किए जाएंगे।

चार पहिया वाहनों की पार्किंग

इंदौर की ओर से आने वाले चार पहिया सहित अन्य वाहन प्रशांतिधाम पार्किंग में पार्क होंगे।
मक्सी, देवास की ओर से आने वाले चार पहिया सहित अन्य वाहन पार्क किए जाएंगे।
आगर, नामदा से वाने वाले चार पहिया वाहन क्षत्रीय राठौर तेली समाज मैदान में पार्क होंगे।
मक्सी, बड़नगर से आने वाले चार-पहिया वाहन कार्तिक मेला ग्राउंड में पार्क होंगे।

ये भी पढ़ें:भोपाल में लिव इन पार्टनर निकला हत्यारा !: पानी की टंकी में बक्से में मिली थी लाश, टैटू से हुई सिया की पहचान, बॉयफ्रेंड समीर गिरफ्तार, तस्वीरें आईं सामने

दो पहिया वाहनों की पार्किंग

इंदौर, देवास, मवसी ओर से आने वाले दो पहिया वाहन इंपीस्थित गार्डन और मन्नत मार्डन में पार्क किए जाएंगे।
आमर, बड़नगर, नामदा की ओर से आने वाले दो पहिया वाहन गुरुद्धारा प्रस्तावित अस्पताल मैदान में पार्क होंगे। 
आगर, बड़नगर, नागदा की ओर से आने वाले चार पहिया वाहन कृषि उपार्जन केन्द्र में पार्क होंगे।
इंदौर, देवास, मक्सी रोड़ से आने वाले चौराहा से कचरा घर, जंतर मंतर, लालपुत टर्निंग से कर्कराज पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे।
बड़नगर, नागदा की ओर से आने वाले वाहन क्षत्रिय तेली समाज के बमल में मैदान और गुरुद्धास प्रस्तावित अस्पताल भूमि पर पार्क होंगे।

Advertisment

पार्किंग से वाहनों की निकासी

कर्कराज पार्किंग में पार्क वाहन लातपुत टर्निंग, तातपुत टी, चिंतामण ब्रिज से सिंहस्थ बायपास से इंदौर, भोपाल, देवास, नामटा, आगर की ओर जा सकेंगे।
हरिफाटक होटल के पीछे पार्क वाहन वांकणकर ब्रिज से दाउदखेड़ी, सिंहस्थ बायपास होकर बाहर की ओर जा सकेंगे।
हरिफाटक ब्रीज के नीचे पार्क वाहन नीलगंगा चौराहा से शास्त्री नगर, सिंधी कॉलोनी, नानाखेडा चौराहा से इंदौर, भोपाल, देवास की और जा सकेंगे।

ये भी पढ़ें:विदिशा में सूखे तालाब में गिरी टवेरा कार: तीन बारातियों की मौत, 7 अन्य गंभीर घायल, 2 भोपाल रेफर

Ujjain Mahakal Shivratri Parking Ujjain Mahakal Shivratri Parking Plan ujjain news ujjain police
Advertisment
चैनल से जुड़ें