Advertisment

Jabalpur Bus Accident: जबलपुर-डिंडोरी रूट पर बेकाबू बस पलटी, 15 यात्री घायल, 2 की हालत गंभीर, ड्राइवर पर केस

जबलपुर से डिंडोरी जा रही एक तेज रफ्तार यात्री बस खमरिया थाना क्षेत्र में OFK अस्पताल के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 15 यात्री घायल हुए हैं। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

author-image
Vikram Jain
jabalpur dindori bus accident 15 passengers injured hindi news zvj

जबलपुर में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी।

Jabalpur Bus Accident Dindori Route: जबलपुर-डिंडोरी मार्ग पर रविवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसा खमरिया थाना क्षेत्र में OFK अस्पताल के पास हुआ, बस पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। बस में करीब 20 यात्री सवार थे, जिनमें 15 घायल हुए हैं। दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही के वाहन चलाने का केस दर्ज किया है।

Advertisment

OFK अस्पताल के पास बस दुर्घटना

रविवार को जबलपुर से डिंडोरी जा रही एक प्राइवेट यात्री बस OFK अस्पताल के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बस में 20 से ज्यादा यात्री सवार थे, जिनमें से 15 लोग घायल हो गए। कई यात्रियों को सिर, हाथ और पैर में चोटें आईं, जबकि दो यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है।

घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया

बस हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर आसपास के लोग और रांझी और खमरिया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से OFK अस्पताल और जिला अस्पताल भेजा। बाद में गंभीर रूप से घायल लोगों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

Jabalpur Dindori Route Bus Accident 1
डिंडोरी जा रही तेज रफ्तार बस OFK अस्पताल के पास पलटी।

ये खबर भी पढ़ें...IAS Verma JAYS Support: IAS वर्मा को जयस का समर्थन, इंदौर में बड़ा पैदल मार्च, कहा- तोड़-मरोड़कर पेश किया बयान

Advertisment

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

सीएसपी रांझी सतीश साहू ने बताया कि बस संख्या MP 20 PA 0914 तेज रफ्तार में जबलपुर से डिंडोरी तरफ जा रही थी। इस दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। बस जैसे ही OFK अस्पताल के पास पहुंची, वह सड़क किनारे पलट गई। बस से निकल रही चीख-पुकार ने स्थानीय लोगों को चौकन्ना कर दिया। खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अलग-अलग अस्पताल में रेफर कराया।

ये खबर भी पढ़ें...MP Weather Update: ला नीना से दिसंबर-जनवरी में ठिठुरेगा मध्यप्रदेश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट, जानें कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड

बस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज

खमरिया थाना पुलिस ने जांच के बाद बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस घायलों के नाम, पते और बयान भी दर्ज कर रही है।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें... Indore liquor scam ED action: इंदौर शराब घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 70 करोड़ की संपत्तियों को किया अटैच

ये खबर भी पढ़ें...Guna: खाद की लाइन में भूरिया बाई की मौत, केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने परिवार को दिलाए ₹2 लाख, क्लर्क सस्पेंड, काउंटर बढ़ाए

Jabalpur Bus Accident, Jabalpur news, Dindori news, Jabalpur Dindori Route Bus Accident, Bus Overturned, High Speed Bus Overturned, Jabalpur Police, MP Road Accident, Medical College Jabalpur

Advertisment

Medical College Jabalpur mp road accident jabalpur police High speed bus overturned Bus overturned Jabalpur Dindori Route Bus Accident Dindori news jabalpur news Jabalpur Bus Accident
Advertisment
चैनल से जुड़ें