Advertisment

MP Weather Update: ला नीना से दिसंबर-जनवरी में ठिठुरेगा मध्यप्रदेश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट, जानें कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस बार ला नीना प्रभाव के कारण दिसंबर और जनवरी में कड़ाके की ठंड पड़ेगी और ठंड 15 फरवरी तक बनी रह सकती है। अगले 5 दिनों तक प्रदेश में न बारिश की संभावना है और न ही शीतलहर की।

author-image
Vikram Jain
mp winter weather forecast la nina effect

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड से फिलहाल राहत मिल रही थी, लेकिन अब आने वाले दिनों में फिर कंपकपा देने वाली सर्दी पड़ सकती है। मानसून के बाद हुई अनियमित बारिश और तापमान गिरने से कई जिलों में कोल्ड वेव जैसी स्थिति बन गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी भले ही ठंड हल्की हो, लेकिन उत्तर से आने वाली हवाएं शुरू होते ही तापमान में तेजी से गिरावट होगी। साथ ही, ला नीना प्रभाव इस बार सर्दियों को और ज्यादा कड़क बनाएगा।

Advertisment

अभी बारिश या शीतलहर की संभावना नहीं

मध्य प्रदेश में इस सीजन में ठंड अपनी सामान्य समय से पहले ही महसूस होने लगी। भोपाल, राजगढ़, सीहोर सहित कई जिलों में 15 नवंबर तक शीतलहर जैसे हालात देखे गए। हालांकि अभी मौसम में स्थिरता बनी हुई है और अगले 5 दिनों तक प्रदेश में न बारिश होगी और न ही कोई बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

हिमालय से आने वाली हवाओं से बढ़ेगी सर्दी

मौसम वैज्ञानिक दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि वर्तमान में पूर्वी हवाएं चल रही हैं, लेकिन जैसे ही हिमालय की ओर से उत्तरी हवाएं शुरू होंगी, मध्य प्रदेश में तापमान तेजी से गिरेगा। शनिवार को भोपाल में रात का तापमान कोल्ड वेव जैसा रहा, जबकि अन्य जिलों में मामूली गिरावट दर्ज की गई।

दिसंबर–जनवरी में पड़ेगी जोरदार ठंड

उन्होंने बताया कि इस बार ठंड का मुख्य कारण ला नीना की सक्रियता है। ला नीना की स्थिति में मध्य भारत में सामान्य से अधिक ठंड पड़ती है। उन्होंने कहा कि “इस बार ठंड जल्दी शुरू हुई है, जिसका मतलब है कि दिसंबर और जनवरी में तापमान सबसे अधिक गिरेगा। ठंड 15 फरवरी तक बने रहने की संभावना है।” 

Advertisment

दिसंबर में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिसंबर मध्य प्रदेश का सबसे शुष्क महीना माना जाता है। इस दौरान—

  • आसमान साफ रहता है। 
  • दिन में हल्की गर्माहट रहती है। 
  • सुबह–शाम कोहरा छाता है। 
  • दृश्यता कम हो जाती है। 

पश्चिमी विक्षोभों के कारण सर्द हवाएं उत्तर भारत से होकर एमपी तक पहुंचती हैं, जिससे शीतलहर की स्थिति बनती है।

Advertisment

वर्तमान मौसम प्रणाली क्या कहती है?

मौसम विभाग के अनुसार—

  • दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और श्रीलंका के पास चक्रवातीय प्रणाली सक्रिय है।
  • यह सिस्टम 30 नवंबर तक तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र तट के पास पहुंच जाएगा।
  • उत्तरी भारत में पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है, जिससे आने वाले समय में ठंड और बढ़ सकती है।

ये खबर भी पढ़ें...Indore liquor scam ED action: इंदौर शराब घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 70 करोड़ की संपत्तियों को किया अटैच

ये खबर भी पढ़ें... Guna: खाद की लाइन में भूरिया बाई की मौत, केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने परिवार को दिलाए ₹2 लाख, क्लर्क सस्पेंड, काउंटर बढ़ाए

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें.. Uma Bharti: उमा भारती बोलीं- टिकट मिलने पर झांसी से ही चुनाव लड़ूंगी, किसी और सीट से नहीं, IAS वर्मा के बयान की निंदा

ये खबर भी पढ़ें.. Bhopal SIR: भोपाल नगर निगम के 75 इंजीनियर को बनाया BLO सहायक, कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई, जानें क्यों लिया यह फैसला

bhopal Weather, MP Weather Alert, MP Weather Update, MP weather, Madhya Pradesh cold wave, La Nina effect, December weather MP, winter forecast MP, हिमालयी हवाएं, कोल्ड वेव एमपी, मौसम अपडेट, आज का मौसम

Advertisment
bhopal weather mp weather alert mp weather update mp weather Madhya Pradesh cold wave La Nina Effect December weather MP winter forecast MP मौसम अपडेट आज का मौसम कोल्ड वेव
Advertisment
चैनल से जुड़ें