/bansal-news/media/media_files/2026/02/14/ladli-behna-yojana-33rd-kisht-cm-mohan-yadav-pandhana-khandwa-hindi-news-2026-02-14-03-38-12.jpg)
Ladli Bahna Yojana: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 1.25 करोड़ से ज्यादा लाड़ली बहनों के खातों में 1500-1500 रुपये की राशि ट्रांसफर करेंगे। सीएम मोहन यादव खंडवा के पंधाना से लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त की कुल 1836 करोड़ रुपये की राशि जारी करेंगे।
1.25 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फायदा
मध्यप्रदेश की 1.25 करोड़ महिलाओं को लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त का फायदा मिलेगा। लाड़ली बहना योजना में अब तक 52 हजार 304 करोड़ रुपये की राशि महिलाओं के खातों में भेजी जा चुकी है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/14/ladli-bahna-yojana-ki-rashi-kab-milegi-2026-02-14-04-26-46.jpeg)
नर्मदापुरम से जारी हुई थी 32वीं किस्त
लाड़ली बहना योजना की 32वीं किस्त सीएम मोहन यादव ने नर्मदापुरम से जारी की थी। सभी पात्र महिलाओं के खातों में 16 जनवरी को 1856 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे।
इन महिलाओं को नहीं मिलेगी 33वीं किस्त की राशि
लाड़ली बहना योजना से करीब 1 लाख से ज्यादा महिलाओं के नाम कट चुके हैं। जिन महिलाओं की उम्र फरवरी में 60 साल या इससे ज्यादा हो चुकी है तो उनके नाम लाभार्थी लिस्ट से ऑटोमैटिक कट जाते हैं। 2023 से अब तक हजारों महिलाएं लाड़ली बहना योजना से बाहर हो चुकी हैं।
33वीं किस्त जारी होने पर लिस्ट में कैसे देखें अपना नाम
ऑफिशियल वेबसाइटcmladlibahna.mp.gov.in पर जाइए।
मोबाइल नंबर और OTP डालकर लॉगिन करिए।
होमपेज पर फाइनल लिस्ट का ऑप्शन नजर आएगा। इस पर क्लिक करिए।
मोबाइल नंबर टाइप करें और कैप्चा कोड डालिए।
मोबाइल पर आए OTP को डालकर सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करिए।
अपना जिला, लोकल बॉडी, ग्राम पंचायत या फिर वार्ड के नाम पर क्लिक करिए।
लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी लिस्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
आप लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकती हैं।
ये खबर भी पढ़ें:महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी महाराज कथा करने नहीं आए, तबीयत खराब होने की कही बात, राजस्थान की युवती ने लगाए हैं रेप के आरोप
क्या है लाड़ली बहना योजना
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना शुरू की थी। ये योजना मप्र की मूल निवासी महिलाओं के लिए हैं। इस योजना में 60 साल से कम उम्र की पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की राशि दी जाती है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us