Advertisment

बारात में बिदकी दूल्हे की घोड़ी: ढोल-डीजे के शोर से बेकाबू होकर कुएं में गिरी, दूल्हे ने ऐसे बचाई जान

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के ग्राम फतेहपुर में रविवार, 8 फरवरी को एक शादी के दौरान बड़ा हादसा होते-होते बच गया और दूल्हा बाल-बाल बच गया। ढोल और डीजे के शोर से घबराई घोड़ी अचानक बेकाबू हो गई और पास ही स्थित खुले कुएं में जा गिरी।

author-image
BP Shrivastava
khandwa Wedding Accident Horse

khandwa Wedding Accident Horse: मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के ग्राम फतेहपुर में रविवार, 8 फरवरी को एक शादी के दौरान बड़ा हादसा होते-होते बच गया और दुल्हा बाल-बाल बच गया। वाकिया कुछ इस तरह हुआ। बारात निकल रही थी। इसी बीच ढोल और डीजे के शोर से घबराई घोड़ी अचानक बेकाबू हो गई और पास ही स्थित खुले कुएं में जा गिरी। इस दौरान दूल्हे ने समय रहते घोड़ी से छलांग लगा दी और उसकी जान बच गई।

Advertisment
khandwa Wedding Accident Horse
खंडवा के आवल्या वि

ढोल और डीजे के शोर से घबराई घोड़ी

जानकारी के मुताबिक रविवार को छैगांवमाखन क्षेत्र के ग्राम आवल्या विठ्ठल से बारात फतेहपुर पहुंची थी। दूल्हा  घोड़ी पर बैठा था और बारात गांव में प्रवेश करने वाली थी। बाराती ढोल और डीजे की तेज आवाज में गानों पर डांस करते हुए आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान अचानक घोड़ी बिदक गई थी और उछल-कूद करते हुए पास बने कुएं में जा गिरी। हालांकि घोड़ी के कुएं में गिरने से पहले दूल्हा किसी तरह कूद कर घोड़ी से दूर हो गया था। जिससे दूल्हे की जान बच गई।

दूल्हे की सूझबूझ काम आई

 पूरा घटनाक्रम इतनी तेजी से हुआ कि लोगों को जब तक कुछ समझ में आता, तब तक दूल्हा घोड़ी से कूद चुका था और घोड़ी कुएं में गिर गई थी।

ग्रामीण कुएं की ओर दौड़े, घोड़ी को निकाला

घटना के बाद बारात में अफरा-तफरी मच गई। बाराती और ग्रामीण तुरंत कुएं की ओर दौड़े। इसके बाद कुएं से घोड़ी को निकालने ग्रामीणों ने अपने स्तर पर रेस्क्यू चलाया। कुएं में पानी भरा होने के कारण घोड़ी की जान को खतरा था। 

Advertisment

काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने मिलकर घोड़ी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने बताया कि यह कुआं गांव से लगी कोटवार की सरकारी जमीन पर है और लंबे समय से खुला हुआ है। इससे पहले भी इस कुएं में घटनाएं हो चुकी हैं।

दो साल पहले कुएं में गिर चुका बैल

बताया जा रहा है कि करीब दो साल पहले इसी कुएं में एक बैल गिर चुका है। पिछले साल कोंडावद हादसे के बाद भी ग्रामीणों ने प्रशासन को कुएं के चारों ओर दीवार बनाने का आग्रह किया था, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।

ये भी पढ़ें:  भोपाल में गोमांस-गंदे पानी को लेकर प्रदर्शन: कांग्रेस ने किया निगम के ISBT दफ्तर का घेराव, मेयर और MIC मेम्बर का रावण रूपी पुतला फूंका

Advertisment

khandwa Wedding Accident Horse
Advertisment
चैनल से जुड़ें