Advertisment

इंदौर कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई: शख्स ने कलेक्टर को सुनाई खरी-खरी, हंगामा किया, SIR में नाम कटने से था परेशान, बार-बार चक्कर लगाने पर भी नहीं मिला समाधान

इंदौर कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई में आए शख्स ने कलेक्ट्रेट में जमकर हंगामा किया। शख्स SIR में नाम कटने से परेशान था और बार-बार कलेक्ट्रेट के चक्कर लगाने से परेशान था।

author-image
Rahul Garhwal
Indore Collector Jansunwai SIR Yuvak ka hungama video viral Hindi News

Indore Collector Jansunwai Video Viral: 'कलेक्टर क्या काम के हो ! गरीब की नहीं सुन रहे'... ये शब्द थे इंदौर कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई में आए एक शख्स के जिसने कलेक्टर को खूब खरी-खरी सुनाई। उसने कलेक्ट्रेट में जमकर हंगामा किया। शख्स SIR में वोटर लिस्ट से नाम कटने और बार-बार कलेक्ट्रेट के चक्कर लगाने से परेशान था। आखिर उसका गुस्सा फूट पड़ा।

Advertisment

'कलेक्टर क्या काम के हो ! गरीब की नहीं सुन रहे' 

परेशान युवक ने कहा कि हर मंगलवार को जनसुनवाई होती है, लेकिन कलेक्टर गरीबों की नहीं सुनते हैं। वो हफ्ते में हर मंगलवार को आता है। कई बार चक्कर लगाने के बाद भी काम नहीं हो रहा है। उसके पिता की मौत हो गई है। उसकी मां नेत्रहीन है। युवक कलेक्ट्रेट कैंपस में ही मां से बैग छीनकर डॉक्यूमेंट फाड़ने की कोशिश भी करता है। युवक चीखकर कहता है कलेक्टर क्या काम के हो ! गरीब की नहीं सुन रहे।

ये खबर भी पढ़ें: मंत्री करण सिंह वर्मा की लाड़ली बहनों को धमकी: सीहोर में बोले– सरकारी कार्यक्रम में नहीं आईं तो कट जाएगा योजना से नाम, Video वायरल

युवक ने बताई नाम कटने की बात

युवक ने मीडिया को बताया कि वोटर लिस्ट से हमारा नाम काट दिया है। मेरे पिता की मौत हो गई है। मेरे पास पिता की मृत्यु का प्रमाण पत्र है। BLO से मिलता हूं तो वह कहते हैं कल आओ, लेकिन कोई काम नहीं हो रहा है। मैं थैला भरकर डॉक्यूमेंट्स लाया हूं।

Advertisment
indore indore collector Indore Collectorate indore viral video Indore Collector Jansunwai video viral
Advertisment
चैनल से जुड़ें