Advertisment

एमपी के मंत्री करण सिंह वर्मा की लाड़ली बहनों को धमकी: सीहोर में बोले– सरकारी कार्यक्रम में नहीं आईं तो कट जाएगा योजना से नाम, Video वायरल

एमपी के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने सीहोर में लाड़ली बहना योजना की लाभार्थियों को मंच से धमकाते हुए कहा कि यदि वे सरकारी कार्यक्रमों में नहीं आएंगी, तो उनके नाम योजना की सूची से कटवा दिए जाएंगे।

author-image
Vikram Jain
mp minister karan singh verma controversial statement ladli bahna yojana sehore news zvj

Sehore Minister Karan Singh Verma Statement: मध्यप्रदेश सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी 'लाड़ली बहना योजना' को लेकर राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा का एक चौंकाने वाला बयान सामने आया है। सीहोर जिले के धामंदा गांव में आयोजित एक लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने मंच से महिलाओं को खरी-खोटी सुनाते हुए कहा कि सरकारी लाभ लेने के बदले सरकारी कार्यक्रमों में उपस्थिति अनिवार्य है, वरना योजना का पैसा बंद हो सकता है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में नहीं आने वाली महिलाओं का नाम योजना से काट दिया जाएगा। CEO को कहकर रिपोर्ट भिजवाऊंगा। राजस्व मंत्री का यह विवादित बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisment

सीहोर में राजस्व मंत्री का विवादित बयान

मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। ताजा मामला सीहोर जिले की इछावर विधानसभा के ग्राम धामंदा का है, जहां मंत्री वर्मा करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण करने पहुंचे थे। लेकिन कार्यक्रम में महिलाओं की कम संख्या देखकर वे अपना आपा खो बैठे और सीधे लाड़ली बहना योजना को लेकर चेतावनी दे डाली।

लाड़ली बहना योजना की लाभार्थियों को चेतावनी

मंच से संबोधित करते हुए मंत्री वर्मा ने कहा, "अकेले धामंदा गांव में 894 लाड़ली बहने हैं, जिन्हें हर महीने 1500 रुपए दिए जा रहे हैं। इसके बावजूद कार्यक्रम में बहने नहीं आ रही हैं।" उन्होंने आगे बेहद सख्त लहजे में कहा कि वे जनपद पंचायत के सीईओ (CEO) को निर्देश देंगे कि एक दिन सभी बहनों को बुलाया जाए। यदि उस दिन भी बहने नहीं आती हैं, तो उनकी रिपोर्ट बनवाकर योजना से नाम कटवाने की कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री ने कांग्रेस सरकार पर भी तंज कसा और महिलाओं से पूछा कि क्या कभी पहले उन्हें इस तरह का पैसा मिलता था? उन्होंने आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि दिल्ली से गेहूं भेजा जा रहा है और खातों में सीधे पैसे आ रहे हैं, लेकिन लोग इसकी अहमियत नहीं समझ रहे हैं।

Advertisment

मंच से धमकी- CEO से रिपोर्ट भिजवाऊंगा

मंत्री करण सिंह वर्मा ने मंच से स्पष्ट कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वालों की जिम्मेदारी है कि वे सरकार के कार्यक्रमों का हिस्सा बनें। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि जो बहने कार्यक्रम से नदारद रहेंगी, उनका ब्यौरा तैयार कर ऊपर भेजा जाएगा ताकि उनके नाम सूची से हटाए जा सकें।

करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण

विवादित बयान के बीच मंत्री ने क्षेत्र को विकास की सौगात भी दी। उन्होंने नापलाखेड़ी में 56.09 लाख रुपए की लागत से निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र और ग्राम धामंदा में 65 लाख रुपये की लागत से बने 'आयुष्मान आरोग्य मंदिर' का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को घर-घर पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Minister Karan Singh Verma controversial Statement, Sehore news, Karan Singh Verma, Ladli Bahna Yojana, MP Minister Statement, MP news, Ichhawar Sehore, MP Politics News, MP Govt Scheme, Ladli Bahna Threat BJP Minister Karan Singh Verma | Revenue Minister Karan Singh Verma  MP NEWS Ichhawar Sehore news

Advertisment
Ladli Bahna Threat mp govt scheme MP Politics News Ichhawar Sehore news Minister Karan Singh Verma controversial Statement BJP Minister Karan Singh Verma Revenue Minister Karan Singh Verma sehore news Ladli Bahna Yojana MP minister statement MP news
Advertisment
चैनल से जुड़ें