आलीराजपुर में मां ने 3 बेटियों के साथ जहर पीया: तीनों बच्चियों की मौत, महिला की हालत बेहद गंभीर

आलीराजपुर में एक महिला ने अपनी 3 बेटियों के साथ जहर पी लिया। तीनों बच्चियों की जान चली गई। महिला की हालत बेहद गंभीर है। गुजरात के दाहोद में महिला का इलाज चल रहा है।

Alirajpur Poison Women Child Death hindi news

Alirajpur Poison Case: आलीराजपुर में एक महिला ने जानलेवा कदम उठाया। पहले उसने अपनी तीनों बच्चियों को कीटनाशक पिलाया, फिर खुद भी जहर खा लिया। तीनों बच्चियों की मौत हो गई। वहीं महिला की हालत बेहद गंभीर है। उसका गुजरात के दाहोद में इलाज चल रहा है।

सावित्री, कार्तिका और दिव्या की जान गई

नूरीबाई ने अपनी 7 साल की बेटी सावित्री, 5 साल की कार्तिका और 3 साल की दिव्या को कीटनाशक पिलाया। इसके बाद खुद ने जहर खा लिया। एक बच्ची को जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। दो बच्चियों की हालत बिगड़ी तो दाहोद रेफर किया, लेकिन उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया।

गुजरात में मजदूरी कर रहा है नूरीबाई का पति 

जहर खिलाने और खाने वाली नूरीबाई का पति गुजरात में मजदूरी कर रहा है। महिला ने बच्चियों को जहर क्यों दिया और खुद क्यों खाया, इसकी वजह का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है।

ये खबर भी पढ़ें:महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी महाराज कथा करने नहीं आए, तबीयत खराब होने की कही बात, राजस्थान की युवती ने लगाए हैं रेप के आरोप

गांव पहुंचे SP, परिवार से की पूछताछ

घटना की गंभीरता समझते हुए एसपी रघुवंश सिंह आम्बुआ थाना प्रभारी मोहन डावर के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने मृतक बच्चियों के पिता के गुजरात में होने, पति-पत्नी के संबंध, किसी विवाद और दूसरी शादी जैसी आशंकाओं को लेकर परिजन से पूछताछ की।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर: भोपाल में पानी के टैंक में मिली लाश के केस का खुलासा: बॉयफ्रेंड समीर ने की थी हत्या, शादी का दबाव बना रही थी सिया, नहीं तो 5 लाख मांग रही थी

2016 में हुई थी नूरीबाई और मुकेश की शादी

परिजन ने बताया कि नूरीबाई और मुकेश की शादी 2016 में हुई थी। मुकेश करीब महीनेभर पहले मजदूरी के लिए गुजरात गया था, जहां उसने खेत किराये पर लिया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस ने अभी किसी पारिवारिक विवाद की वजह से आत्मघाती कदम उठाने की आशंका जताई है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article