Advertisment

भोपाल में पानी के टैंक में मिली लाश के केस का खुलासा: बॉयफ्रेंड समीर ने की थी हत्या, शादी का दबाव बना रही थी सिया, नहीं तो 5 लाख मांग रही थी

भोपाल पुलिस ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पानी के टैंक में बक्से में मिली महिला की लाश के मामले का खुलासा कर दिया है। उसके बॉयफ्रेंड समीर ने ही हत्या की थी।

Sunny Malviya & Rahul Garhwal
Bhopal girl murder case revealed Siya police hindi news

Bhopal Girl Murder Case: भोपाल पुलिस ने सिया की हत्या का खुलासा 24 घंटे के अंदर कर दिया। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पानी के टैंक में एक बक्से में 33 साल की महिला की लाश मिली थी। उसकी पहचान सिया के रूप में हुई थी। सिया को उसके बॉयफ्रेंड समीर ने ही मौत के घाट उतारा था, क्योंकि वो उस पर शादी का दबाव बना रही थी। समीर के भाई और बहन ने सिया की लाश ठिकाने लगाने में मदद की थी।

Advertisment

शादी नहीं करने के लिए 5 लाख रुपये की डिमांड

आरोपी समीर की उम्र 22 साल है। सिया, समीर पर शादी करने का दबाव बना रही थी और शादी नहीं करने के बदले 5 लाख रुपये की मांग कर रही थी। पैसों की डिमांड पूरी नहीं करने पर वो समीर को जेल भिजवाने की धमकी देती थी।

sameer
आरोपी समीर

sameer ka bhai
समीर का भाई

दोनों पत्नियों से झगड़ा करती थी सिया

सिया, समीर की दोनों पत्नियों से भी झगड़ा करती थी। समीर के 2 बच्चे हैं। सिया से तंग आकर पहली पत्नी अपने घर जबलपुर चली गई थी। 9 फरवरी को सिया ने समीर के साथ भी लड़ाई की थी।

ये खबर भी पढ़ें:महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी महाराज कथा करने नहीं आए, तबीयत खराब होने की कही बात, राजस्थान की युवती ने लगाए हैं रेप के आरोप

Advertisment

समीर ने परिवार के साथ मिलकर की सिया की हत्या

सिया की डिमांड से तंग आकर समीर और उसके भाई-बहन ने गला घोंटकर सिया की हत्या कर दी। समीर के भाई और बहन ने बक्से में बंद करके सिया की लाश को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पानी के टैंक में फेंक दिया। इस वारदात में समीर की पहली पत्नी और मां भी शामिल थी। पुलिस ने आरोपी समीर को जबलपुर से अरेस्ट किया।

सिया कर चुकी थी 3 शादी

siya
सिया

पुलिस ने बताया कि सिया उर्फ अशरफी महाराष्ट्र और राजस्थान में 3 अलग-अलग व्यक्तियों से शादी कर चुकी थी। सिया महाराष्ट्र के गोंदिया की रहने वाली थी।

bhopal murder case MP MP news bhopal news bhopal police
Advertisment
चैनल से जुड़ें