/bansal-news/media/media_files/2026/03/09/vijaypur-mla-mukesh-malhotra-election-cancelled-2026-03-09-16-07-31.jpg)
Vijaypur MLA Mukesh Malhotra election cancelled: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच से विजयपुर विधायक को बड़ा झटका लगा है।
श्योपुर जिले के विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य यानी रद्द कर दिया गया है। ग्वालियर बेंच ने यह फैसला चुनाव नामांकन के दौरान आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी छिपाने के चलते सुनाया है। सुनवाई के दौरान सामने आया है कि मुकेश मल्होत्रा पर 6 आपराधिक मामले दर्ज थे, लेकिन उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में सिर्फ 2 मामलों का ही उल्लेख किया था।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/03/09/mukesh-malhotra-vs-ramniwas-rawat-2026-03-09-16-23-51.jpg)
बीजेपी प्रत्याशी का था आरोप झूठा हलफनामा दिया
विजयपुर विधानसभा उप चुनाव में पराजित हुए बीजेपी प्रत्याशी और पूर्व मंत्री रामनिवास रावत ने हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी, जिसमें मुकेश मल्होत्रा के चुनाव को चुनौती दी थी। याचिका में आरोप लगाया गया था कि कांग्रेस प्रत्याशी ने अपने हलफनामे में अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की सही जानकारी साझा नहीं की थी।
जानबूझकर चार मामले छिपाए, अवैध माना चुनाव
कोर्ट में सुनवाई के दौरान यह यह तथ्य सामने आए कि मुकेश मल्होत्रा के खिलाफ कुल 6 आपराधिक मामले दर्ज थे, लेकिन उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में सिर्फ दो मामलों का ही उल्लेख किया था। बाकी 4 मामलों की जानकारी जानबूझकर छिपाने को कोर्ट ने चुनाव नियमों का गंभीर उल्लंघन माना और जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत उनके चुनाव को अवैध करार दिया।
ये भी पढ़ें: CMO-SDM संभालेंगे इन निकायों की कमान: एमपी में इनकी जाएगी अध्यक्षता, जानें कोर्ट ने क्यों माना अमान्य
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/03/09/op-rawat-2026-03-09-18-35-34.jpg)
सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं मल्होत्रा
हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विधायक का चुनाव शून्य घोषित होने के बाद अब इस सीट के भविष्य और कानूनी विकल्पों को लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि मुकेश मल्होत्रा इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं।
7364 वोटों से हार गए थे पूर्व मंत्री रावत
2024 में विजयपुर विधानसभा सीट के उपचनाव हुए थे। कांग्रेस के मुकेशल मल्होत्रा को कुल 1 लाख 469 वोटे मिले थे, इनका कुल वोट में 50.666 प्रतिशत शेयर था, जबकि बीजेपी के रामनिवास रावत को 93 हजार 103 मत प्राप्त हुए थे, इनका वोट शेयर 46.95 प्रतिशत था। इस तरह बीजेपी के पूर्व मंत्री रामनिवास रावत 7 हजार 364 वोटों से हार गए थे।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us